राष्ट्रवाणी: Nana Patekar की ये कल्ट फिल्म भारतीय सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार्स में से एक श्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी। श्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी नाना पाटेकर की ये फिल्म करिश्मा कपूर और संजय कपूर भी थे फिल्म का हिस्सा एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने हीरो से लेकर खलनायक तक, कॉमिक से लेकर देशभक्ति वाले किरदार निभाए हैं।

इस बीच उनकी एक फिल्म ऐसी भी थी जिसे भारतीय सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार्स में से एक श्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी। श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। शादी के बाद अपने पति बोनी कपूर के साथ मिलकर फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं।

जिनमें से एक थी शक्ति: द पावर (Shakti: The Power) जिसमें नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी। शक्ति: द पावर 2002 में रिलीज हुई थी और इसमें नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने अहम किरदार निभाए थे। नाना पाटेकर की यह एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप रही थी लेकिन बाद में दर्शकों ने इस खूब सराहा और फिर यह एक कल्ट साबित हुई।

फिल्म में करिश्मा कपूर का किरदार नंदिनी अपने पति शेखर और उनके छोटे बेटे के साथ कनाडा में रहती है। भारत में अपने गांव में अशांति की खबर मिलने पर, शेखर अपने परिवार के साथ वहां लौटता है। नंदिनी को जल्द ही पता चलता है कि शेखर के पिता, नरसिम्हा, एक ताकतवर और झगड़ालू परिवार के मुखिया हैं।

हिंसा में शेखर की मौत हो जाने पर, नंदिनी अपने बेटे के साथ कनाडा लौटने का फैसला करती है। नरसिम्हा बच्चे को ले जाने की इजाजत नहीं देते, क्योंकि वे उसे परिवार का वारिस बनाना चाहते हैं। क्या नंदिनी अपने बेटे को इन सबसे बचा पाएगी?

क्या वह गांव से भागने में कामयाब हो पाती है? या फिर मां-बेटे की किस्मत में कुछ और ही लिखा होता है? इन सवालों के जवाब फिल्म में ही मिलेंगे।

‘शक्ति: द पावर’ 2002 रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म है, जिसे कृष्णा वामसी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी, अनुपम श्याम और प्रकाश राज ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version