नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हुए विनाशकारी भूस्खलन पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा केंद्र से प्रभावित राज्यों को राहत सहायता प्रदान करने का आग्रह किया. रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में मिरिक और दार्जिलिंग पहाड़ियों में लगातार भारी बारिश के कारण हुईं भूस्खलन की घटनाओं में कई बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. इन घटनाओं में कई घर बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया.

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पश्चिम बंगाल और सिक्किम, खासकर दार्जिलिंग और उत्तरी बंगाल क्षेत्रों में आई विनाशकारी बा­ढ़ को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं, जहां कई लोगों की जान चली गई और एक पुल भी ढह गया है.” उन्होंने कहा, ”शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. उम्मीद है कि पीड़ितों को पर्याप्त और शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा.” खरगे ने केंद्र सरकार से प्रभावित राज्यों को एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम सहित अन्य राहत सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संकटग्रस्त लोगों तक पहुंचना चाहिए और हरसंभव मदद सुनिश्चित करनी चाहिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version