नयी दिल्ली: अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी आगामी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग पूरी कर ली है। हरिश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कल्याण के साथ राशि खन्ना और श्रीलीला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक भारतीय पुलिस (आईपीएस) अधिकारी और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने दुश्मनों द्वारा परिवार की हत्या के बाद अपनी मौत का नाटक करते हैं।

राशि खन्ना ने शनिवार शाम अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर अभिनेता (पवन कल्याण) के साथ सेट पर ली गई एक सेल्फी साझा की। उन्होंने पवन कल्याण के साथ काम करने के अनुभव को एक सम्मान बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘ पवन कल्याण के लिए ‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग पूरी हुई। इस फिल्म को उनके साथ साझा करना शानदार अनुभव था।

यह मेरे लिए एक सच्चा सम्मान और यादगार अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।’’‘मैत्री मूवी मेकर्स’ कंपनी द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ के अलावा पवन कल्याण जल्द ही ‘दे कॉल हिम ओजी’ में भी नजर आएंगे, जो सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सुजीत द्वारा निर्देशित है और इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और ंिहदी में विश्व स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version