पटना: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि निर्वाचन आयोग को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बारे में जताए गए संदेहों पर सफाई देनी चाहिए। पूर्व चुनाव रणनीतिकार ने कहा कि हालांकि वह खुद को इन मामलों में ‘‘विशेषज्ञ’’ नहीं मानते, लेकिन आयोग को लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का लिखित रूप में जवाब देना चाहिए।

किशोर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस देश में मुख्य विपक्षी पार्टी है। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसलिए निर्वाचन आयोग को उनके द्वारा उठाए गए किसी भी संदेह को दूर करना चाहिए।’’ विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी के लिए जनता का समर्थन जुटाने के वास्ते बिहार के दौरे पर निकले किशोर रविवार देर शाम बेगूसराय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक में लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ नहीं थे, यही कारण है कि राजग ने इन चुनावों में जीत हासिल की, जबकि कुछ महीने पहले ही भाजपा नीत गठबंधन को इस राज्य में लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।

किशोर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने अपना विचार एक पत्र में नहीं, बल्कि एक अखबार में लेख के माध्यम से लिखित रूप में व्यक्त किया है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version