राष्ट्रवाणी: रैपुर फिरे नेवस : रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लगने से देर रात हड़कंप मच गया. कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आकर ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. शुरआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सुंदरानी हार्डवेयर में लगी भड़की और देखते ही देखते उसकी लपटें पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान सहित करीब चार दुकानों तक पहुंच गईं. वहीं दुकान के बाहर खड़ी छह से अधिक दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए. बताया जा रहा है कि लाखों रुपये के नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है. हार्डवेयर दुकान से ऑक्टोपस बार लगा हुआ है, जिस कारण आग ने उसे भी चपेट में ले लिया. बार की ऊपरी मंजिल में मौजूद लोगों ने स्थिति गंभीर होने पर छत के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. वहीं पास के मकानों में सो रहे लोगों को भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग की तीव्रता को देखते हुए निजी पावर प्लांटों की दमकलों की भी सहायता ली गई. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया, हालांकि पूरी तरह बुझाने का अभियान देर तक जारी है. इधर पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंद कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा. तेलीबांधा टीआई अजय झा के मुताबिक, आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी. आग इतनी भीषण थी कि तेज बारिश के बावजूद उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version