नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या ने ‘राम दरबार’ की प्राण प्रतिष्ठा और राम जन्मभूमि परिसर में आठ नवनिर्मित मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना के बाद एक और गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण देखा है. यह अनुष्ठान मंदिर में दूसरा बड़ा प्राण प्रतिष्ठा समारोह था, इससे पहले प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ह्लभव्य-दिव्य राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा का ये पावन अवसर समस्त रामभक्तों को श्रद्धा और आनंद से भावविभोर करने वाला है.ह्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि भगवान श्री राम सभी देशवासियों को सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद दें.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version