नयी दिल्ली: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म “धुरंधर” ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। “उरी: द र्सिजकल स्ट्राइक” के निर्देशन के लिए प्रशंसा अर्जित कर चुके आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत हुई और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं।

इस फिल्म का निर्माण धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज के माध्यम से जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है। फिल्म निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स आॅफिस के आंकड़े साझा किए। सोशल मीडिया मंच पर की गई एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के ऊपर बॉक्स आॅफिस के आंकड़े लिखे गए थे।

फिल्म ने कुल 252.70 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version