राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर ओडिशा के भुवनेश्वर में एलीट स्लिंगशाट फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित पहले नेशनल स्लिंगशाट चैंपियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। कभी जंगलों और खेतों तक सीमित रहा आदिवासी समुदाय का पारंपरिक खेल गुलेल (स्लिंगशाट) अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर पदक अपने नाम किए। नागेश साहू (10 वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी तरह श्रेयश बिसेन (12 वर्ष) ने द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल), राम बाई नागदौने पाटिल (43 वर्ष) ने द्वितीय स्थान (सीनियर वर्ग) सिल्वर मेडल, शिवांश पाटिल (सात वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रान्ज मेडल अपने नाम किया है। छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व प्रभारी चंदन टोप्पो, टेक्निकल आफिसर बनित टोप्पो, मैनेजर लरंग साय बेक और महिला विंग प्रभारी डामेश साहू ने किया। – एलीट गुलेल एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर यह ऐतिहासिक जीत पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के इन खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2026 में स्पेन में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हुआ है, जहां वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Trending
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू

