राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की लगभग 30 वर्षों में पहली स्लोवाकिया की यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच सहयोग के कई क्षेत्रों जैसे व्यापार, रक्षा, शिक्षा और विज्ञान-तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई, जिसमें भारत की ओर से राज्य मंत्री निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया, सांसद धवल पटेल और संध्या रे समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान दो अहम समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान भी किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की दोस्ताना सोच और भारत-स्लोवाक संबंधों को मजबूत करने की उनकी कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों देश लोकतंत्र और वैश्विक सहयोग जैसे मूल्यों को साझा करते हैं और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।

वहीं स्लोवाकिया पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु का भव्य स्वागत किया गया। प्रेसिडेंशियल पैलेस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और एक स्थानीय जोड़े ने पारंपरिक तरीके से ब्रेड और नमक से उनका स्वागत किया। संयुक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया कि भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापारिक रिश्ते भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। हाल के वर्षों में व्यापार और निवेश में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version