काठमांडू. नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अंतरिम सरकार में पांच नये मंत्रियों को शामिल किया. इसके साथ ही कार्की के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ.कर नौ हो गई. राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, कार्की की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार को नया मंत्री नियुक्त किया.

इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा. सूत्रों के अनुसार, सिन्हा को उद्योग एवं वाणिज्य, पुन को शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मिश्रा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या, खरेल को सूचना एवं संचार और परियार को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया जाएगा. इसके साथ ही अब मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हो गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version