राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। इस 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों की उपस्थिति में स्थानीय निकाय चुनावों को अधिक सुगम, निष्पक्ष और आधुनिक तकनीक से लैस बनाने पर व्यापक मंथन हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया कि राज्यों के बीच ईवीएम साझा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक विशेष ‘ईवीएम प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर’ तैयार किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण साफ्टवेयर को विकसित करने की पूरी जिम्मेदारी बिहार राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई है।

इसके अलावा, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रस्ताव पर आपसी सहमति से चुनावी डेटाबेस साझा करने तथा पश्चिम बंगाल के प्रस्ताव पर एम-3 मॉडल ईवीएम के संयुक्त उपयोग पर भी मुहर लगाई गई। सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि देश में स्थानीय निकाय के चुनाव समय पर संपन्न हों और इनमें आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर किया जाए।

राज्यों ने एक-दूसरे की श्रेष्ठ कार्यप्रणाली (बेस्ट प्रैक्टिसेज) को अपनाने का संकल्प लिया। इसके तहत अन्य राज्यों की चुनाव प्रणालियों व नवाचारों को समझने के लिए चुनाव कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने तथास परस्पर अध्ययन दौरे आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगला आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन पुणे में ‘कोआपरेटिव फेडरलिज्म’ विषय पर आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार ने नवा रायपुर के आधुनिक स्वरूप और विकास पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी। बैठक के बाद विभिन्न राज्यों से आए निर्वाचन आयुक्तों ने सपरिवार नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन का भ्रमण किया। उन्होंने सदन के भीतर की व्यवस्थाओं और विधायी कामकाज की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

सके साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न सेक्टरों, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकसित हो रही विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लिया तथा नवा रायपुर के सुनियोजित विकास मॉडल की सराहना की। दौरे के अंतिम चरण में सभी मेहमानों ने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह-जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय’ का भी अवलोकन किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version