The post रायपुर: लोगों को लूटने निकले लुटेरे की मौत… appeared first on Navabharat News.

रायपुर: राजधानी रायपुर में लोगों को लूटने निकले लुटेरे ओमेंद्र साहू की उसी के चाकू से मौत हो गई. दरअसल, लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान युवकों और लुटेरे के बीच झूमाझटकी हो गई. इसी बीच चाकू लुटेरे को लग गया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पूरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना सड्डू इलाके की है.

जानकारी के अनुसार, एक्टिवा सवार प्रीतम साहू और ओमप्रकाश यादव देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ओमेंद्र ने अपने साथियों के साथ युवकों का रास्ता रोककर पैसे मांगे. लुटेरे ने चाकू दिखाकर मोबाइल को छीन लिया. युवकों ने इसका विरोध करते हुए मृतक का चाकू छीनकर लुटेरे पर वार कर दिया. ओमेंद्र को उसके साथियों ने अस्पाताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनो पक्षों पर लूट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

The post रायपुर: लोगों को लूटने निकले लुटेरे की मौत… appeared first on Navabharat News.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version