राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के आमानाका इलाके में देर रात काका दा ढाबा के सामने युवकों के एक गुट ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 20 से 25 युवकों ने एक साथ पहुंचकर सरेराह बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी।
अचानक हुई इस हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करने लगे, जिससे काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। देर रात खुले ढाबों पर नाराजगी इस घटना के बाद इलाके में देर रात तक संचालित होने वाले ढाबों और वहां जुटने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि रात में निर्धारित समय के बाद भी ढाबा खुला रहने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की स्थिति बनती है।

