नयी दिल्ली: रेड लॉरी फिल्म उत्सव का तीसरा संस्करण 13 से 15 मार्च के बीच मुंबई में आयोजित किया जाएगा। टिकट बुंिकग ऐप ‘बुकमायशो’ ने इसकी घोषणा की। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म महोत्सव में 120 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें ब्रैडली कूपर की नवीनतम निर्देशित फिल्म ‘इज दिस ंिथग आॅन?’, ‘सेफ हाउस’ और फ्रेंच ड्रामा ‘निनो’ भी शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इसमें एक विशेष ‘लेगेसी रिवाइंड’ खंड भी होगा, जिसमें दशकों से भारतीय सिनेमा को आकार देने वाली विभिन्न फिल्म शामिल होंगी। इसमें बताया गया कि आरएलएफएफ के तीसरे संस्करण में मराठी सिनेमा का विशेष उत्सव भी मनाया जाएगा, जिसमें आगामी और लोकप्रिय मराठी फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

रेड लॉरी फिल्म उत्सव के निर्देशक और बुकमायशो-सिनेमा के सीओओ आशीष सक्सेना ने कहा, “पिछले दो संस्करणों में, हमने विभिन्न संस्कृतियों और शैलियों में अंतरराष्ट्रीय कहानियों के प्रति बढ़ती रुचि देखी है। अब हम तीसरे संस्करण में प्रवेश कर रहे हैं।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version