राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले में गणेश उत्सव की धूम है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है।

जगह-जगह भव्य पंडाल सजे हैं, जहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन इस भक्ति और उत्साह के बीच एक शर्मनाक खबर सामने आई है। आस्था के इन पंडालों को चोरों ने निशाना बनाया है। शहर के अलग-अलग चार गणेश पंडालों में चोरी की वारदात सामने आई है।

हैरानी की बात है कि सभी चारों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पहली वारदात लालबगीचा वार्ड के गणेश पंडाल में हुई, जहां चोरों ने दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पूजा के लिए रखी फूल और कांच की थाली भी चोर ले उड़े।

दूसरी वारदात बम्बलई वार्ड में हुई, जहां चोर तांबे के लोटे सहित पूजा की अन्य सामग्री चुरा ले गए। तीसरी वारदात बालक चौक पीढ़ी नाला के पास स्थित गणेश पंडाल में सामने आई है, जहां भक्त भगवान के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ा रहे हैं वहीं चोर आस्था पर डाका डाल रहे हैं। पंडालों में चोरी के बाद से हड़कंप मच गया है।

समिति के लोगों में भय का माहौल है। जो कार्यकर्ता दिन रात बप्पा की सेवा में लगे थे आज वो खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि उत्सव के इस माहौल में जब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का घर कैसे सुरक्षित रहेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version