राष्ट्रवाणी: बिलासपुरः Bilaspur Crime News छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला मित्र को घर लाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Bilaspur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। लिंगियाडीह निवासी धनीराम निषाद उर्फ कुदन अपने भतीजे अमित निषाद के साथ रहता था।
अमित देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अमित अपनी गर्लफ्रेंड को घर लेकर आया था। इसी बात को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तैश में आकर धनीराम ने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अमित गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित को एंबुलेंस से सिम्स अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस आरोपी धनीराम निषाद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Bilaspur Crime News: Uncle kills nephew over dispute with girlfriend रायपुर में 13 साल की छात्रा ने किया सुसाइड.. फंदे पर लटकती मिली लाश तो मच गया कोहराम, सामने आई ये हैरान कर देने वाली वजह.. Raipur Suicide News: आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ की 13 की छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम?
जांच में जुटी पुलिस हैक हुआ छत्तीसगढ़ के इस मंत्री का मोबाइल, व्हाट्सऐप में क्यूआर कोड भेजकर मांगे जा रहे पैसे, मचा हड़कंप इस गांव में कुंवारी माता की अनोखी साधना, पेट पर जवारा और कीलों के बिस्तर पर तपस्या, भक्ति देख हैरान रह गए लोग राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं : भाजपा सांसद रवि किशन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, जानिए किन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर CG Custom Milling Scam: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को कोर्ट में पेश करेंगी ईडी, कुछ दिन पहले ही किया था गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला शह मात The Big Debate: दिल्ली में दंगल.. SIR वाला एंगल, पक्ष ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, क्या अब छत्तीसगढ़ तक भी पहुंचेगी आंदोलन की आग?

