राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। मानसून के दौरान लोगों की अरकू की वादियों को देखने की चाहत के बीच साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम किरंदुल पैसेंजर में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा है. विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की यह सुविधा रविवार से शुरू कर दी गई है. 13 सितंबर के साथ ही 15, 17,19,21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को मिलेगी, जबकि किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की सुविधा 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 सितंबर को मिलेगी. जगदलपुर से विशाखापत्तनम के लिए सुबह 9:50 को छूटने का समय है, वहीं वापसी दूसरे दिन सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए निकलती है. इस विशेष कोच में कांच की छत, बड़ी खिड़कियाँ, घूमने वाली सीटें सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती है. बात करें किराए की तो रेलवे ने इस विस्टाडोम का किराया 1300 रुपए रखा है. आप भी अगर अरकू की वादियों का बारिश में नजारा देखना चाहते हैं, तो 1300 रुपए ज्यादा नहीं है. ऐसा नजारा आपको बार-बार देखने को नहीं मिलेगा. इसलिए अभी से सामान की पैकिंग शुरू कर दिजिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version