राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। मानसून के दौरान लोगों की अरकू की वादियों को देखने की चाहत के बीच साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम किरंदुल पैसेंजर में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा है. विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की यह सुविधा रविवार से शुरू कर दी गई है. 13 सितंबर के साथ ही 15, 17,19,21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को मिलेगी, जबकि किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की सुविधा 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 सितंबर को मिलेगी. जगदलपुर से विशाखापत्तनम के लिए सुबह 9:50 को छूटने का समय है, वहीं वापसी दूसरे दिन सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए निकलती है. इस विशेष कोच में कांच की छत, बड़ी खिड़कियाँ, घूमने वाली सीटें सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती है. बात करें किराए की तो रेलवे ने इस विस्टाडोम का किराया 1300 रुपए रखा है. आप भी अगर अरकू की वादियों का बारिश में नजारा देखना चाहते हैं, तो 1300 रुपए ज्यादा नहीं है. ऐसा नजारा आपको बार-बार देखने को नहीं मिलेगा. इसलिए अभी से सामान की पैकिंग शुरू कर दिजिए.
Trending
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना – राष्ट्रवाणी
- ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी समस्याएं और विकास की मांगों पर की घोषणाएं – राष्ट्रवाणी
- गंगरेल के छह गेट खुले, महानदी में छोड़ा जा रहा 10,400 क्यूसेक पानी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 25 लाख दीयों से जगमगाएगी राजधानी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री निवास में विराजमान विघ्नहर्ता गणेश की सीएम साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की – राष्ट्रवाणी
