राष्ट्रवाणी: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद की भावना को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्यों की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय से पहले कर हिस्सेदारी उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की संवेदनशील, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अग्रिम कर हस्तांतरण के रूप में ₹3,602 करोड़ की राशि प्राप्त होने से प्रदेश में अधोसंरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन को और गति मिलेगी। इससे सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी और विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच विश्वास, सहयोग और समन्वय की भावना ही विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर राज्यों को सशक्त बनाने तथा उनकी वित्तीय क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रभावी निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
Trending
- NSE IPO में हिस्सेदारी बेच दिग्गज सरकारी इंश्योरेंस कंपनी कमाएगी मुनाफा, CMD ने बताया प्लान – राष्ट्रवाणी
- पुतिन के BRICS देशों को दिए शानदार ऑफर से ट्रंप-EU की बढ़ेगी टेंशन? बनेगा नया बीमा और अनाज बाजार! – राष्ट्रवाणी
- JP Associates की तरह अनिल अंबानी की 5 कंपनियां जिन पर लगा ‘दिवालिया’ का ठप्पा, कैसे तबाह हुआ सब कुछ? – राष्ट्रवाणी
- Hanuman Ansh की ग्रैंड सक्सेस पर 21 वर्षीय प्रोड्यूसर ने जताई खुशी, बोलीं- ‘नीब करोली बाबा का चमत्कार’ – राष्ट्रवाणी
- Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के ‘गब्बर सिहं’ का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का ‘महासंग्राम’ – राष्ट्रवाणी
- महेश बाबू और Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई तस्वीर, फैंस बोले- राजामौली कर क्या रहे हैं? – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे ‘रसीला’ गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून – राष्ट्रवाणी
- बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
