राष्ट्रवाणी: न्यूज, बीजापुर। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम गुदमा के तीन व एरामंगी गांव के एक युवक की मौत की खबर मिली है। जानकारी अनुसार गुदमा के रहने वाले आरक्षक मंगू उद्दे (40 साल), जिसकी पोस्टिंग बांगापाल (नेलसनार) थाने में रही, शुक्रवार को चिकित्सा अवकाश पर गृह गांव गुदमा आया था।

सूत्रों ने बताया कि मंगू के कंधे में लगी चोट व अन्य बीमारी के कारण उसके मानसिक रूप से परेशान रहने की बात बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर उसने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

नैमेड टीआई के अनुसार परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसी तरह गुदमा का दूसरा ग्रामीण बंडे पुनेम (30) काम करने आंध्र प्रदेश गया था, जहां उसे जहरीले सांप ने काट लिया। उसका आंध्र प्रदेश में ठेकेदार द्वारा इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे बीजापुर लेकर आ गए।

बीजापुर में चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक होने पर डिमरापाल अस्पताल जगदलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस गुदमा गांव के तीसरे ग्रामीण अनिल वेलादी (25) की मौत का कारण पीलिया होना बताया जा रहा है। सरपंच नीताशाह ने बताया कि चौथे ग्रामीण बुधु कोवासी (32), जो एरामंगी गांव का रहने वाला है, उसकी भी जहरीले सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत हुई।

महिला सरपंच नीताशाह ने बताया कि चार मौतें होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। गमगीन माहौल बनने से गांव में एक अजीब सन्नाटा छाया हुआ है। सरपंच ने कहा कि इस संबंध में पुलिस व प्रशासन को खबर दी गई है।

एक शव का पोस्टमार्टम किया गया है। दो शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version