राष्ट्रवाणी: रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय रेल मंत्री RPF स्थापना दिवस-2026 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे स्टेशन के साथ-साथ यार्ड, पहुंच मार्ग और स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। रेलवे के सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे और RPF स्थापना दिवस समारोह को देखते हुए रायपुर रेलवे मंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

वहीं, स्टेशन पुनर्विकास से जुड़े कार्यों को भी गति देने की कवायद जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version