राष्ट्रवाणी: Shyam Bihari jaiswal-Deepak Baij Live Debate: विजय-भूपेश के बाद अब दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच होगी खुली बहस? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आपकी चुनौती स्वीकार है / Image : एआई Generated रायपुर: Shyam Bihari jaiswal-Deepak Baij Live Debate छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों चैलेंज का दौर चल रहा है।
जी हां अलग-अलग मुद्दे पर खुली बहस के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं। बता दें कि सिलसिला डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच हुई बहस के बाद शुरू हुआ है। चैलेंज की इस कड़ी में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल को सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था के मुद्दे को लेकर खुली बहस की चुनौती दी है।
वहीं, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है। गौरतलब है कि हाल ही में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीच पीएम आवास को लेकर खुली बहस हुई थी। बहस के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने आंकड़ों में फंसते हुए नजर आए।
जबकि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तथ्यों के साथ उनके आरोपों का जवाब दिया था। हालांकि बहस के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर भारी पड़ने की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने हसदेव क्षेत्र की खदानें कांग्रेस शासन काल में आबंटित किए जाने के भाजपा के आरोपों पर कहा कि, वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चैलेंज कर रहे हैं कि वे डिबेट में आएं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए बड़े आंदोलन की शुरूआत करेंगे। वे सरगुजा आकर आंदोलन शुरू करेंगे। अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, तारा कोल माइंस दिया गया है।
विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया गया कि हसदेव क्षेत्र में और खदानें में खनन नहीं किया जाएगा। भारत सरकार से 9 कोल ब्लॉकों को नीलामी से बाहर रखने हमने पत्र लिखा। उत्तर: दीपक बैज ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था और कथित अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री को खुली चुनौती दी है।
उत्तर: बैज ने कहा है कि दोनों किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर वहां की जमीनी स्थिति देख सकते हैं। उत्तर: उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार मंत्री की ओर से चुनौती पर प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि, बहस या संयुक्त निरीक्षण की निश्चित तारीख और जगह की घोषणा अभी नहीं हुई है।
उत्तर: दोनों नेताओं के बीच 15 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन और उससे जुड़े आंकड़ों को लेकर खुली बहस हुई थी। उत्तर: बघेल ने हसदेव क्षेत्र की कोयला खदानों और तारा कोल ब्लॉक से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती दी है।

