राष्ट्रवाणी: Statue Of Unity: देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को अगर आप स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले आपको वहां के टिकट चार्ज से लेकर घूमने के प्लान के बारे में जान लेना जरूरी हो जाता है. गुजरात के नर्मदा जिले में साधु बेट द्विप पर स्थित यह विशाल 182 मीटर ऊंची प्रतिमा इस समय पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार पटेल जयंती के चलते इन दिनों यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. अगर आप भी इस ऐतिहासिक स्मारक की यात्रा का मन बना चुके हैं, तो यहां जाने से पहले टिकट के दाम, समय और पहुंचने की सही जानकारी जरूर नोट कर लें. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने के लिए प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के टिकट तय किए हैं. यदि आप केवल परिसर, म्यूजियम, फूलों की घाटी, ऑडियो-विजुअल गैलरी और सरदार सरोवर डैम का व्यू पॉइंट देखना चाहते हैं तो वयस्कों के लिए बेसिक एंट्री टिकट 150 रुपये और 3 से 15 साल के बच्चों के लिए 90 रुपये का है. ध्यान रहे कि इस बेसिक टिकट में मूर्ति के अंदर स्थित व्यूइंग गैलरी में जाने की अनुमति नहीं होती है. यदि आप 153 मीटर की ऊंचाई पर बनी व्यूइंग गैलरी में जाकर नर्मदा नदी और सतपुड़ा-विंध्याचल की पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो वयस्कों के लिए इसकी कीमत 380 रुपये और बच्चों के लिए 230 रुपये तय की गई है, जिसमें बेसिक एंट्री का चार्ज शामिल होता है. वहीं त्योहारों और वीकेंड पर भीड़ से बचने और लिफ्ट की लंबी लाइनों से मुक्ति पाने के लिए आप एक्सप्रेस टिकट ले सकते हैं, जिसकी कीमत 1,030 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि 3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सभी एंट्री पूरी तरह से फ्री हैं. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का परिसर पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 6 बजे तक ही दिया जाता है. हर सोमवार को यह परिसर मेंटेनेंस के काम के लिए पूरी तरह बंद रहता है, इसलिए सोमवार के दिन अपनी अपनी यात्रा की योजना न बनाएं. शाम को 7:30 बजे से 8 बजे के बीच यहां पर एक शानदार लेजर लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाता है, जो सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. त्योहारों के सीजन में ऑफलाइन भीड़ से बचने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लें. गुजरात के एकता नगर यानी केवडिया में स्थित इस भव्य स्मारक तक पहुंचना बेहद आसान है. हाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा वडोदरा है, जो लगभग 90 किलोमीटर दूर है. रेल मार्ग की बात करें तो भारतीय रेलवे ने पर्यटकों के लिए सीधे एकता नगर रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन किया हुआ है, जो देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा है, या फिर आप मुख्य स्टेशन के तौर पर वडोदरा रेलवे स्टेशन तक आ सकते हैं. सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोग वडोदरा, सूरत और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से राज्य राज्यमार्ग 11 और 63 के रास्ते खुद ड्राइव करके गुजरात रोडवेज की बसों व प्राइवेट टैक्सियों की मदद से आसानी से केवडिया तक पहुंच सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 15 IAS अफसरों का ताबदला, शशि गोयल, अनुराग श्रीवास्तव समेत कइयों का बदला प्रभार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस नेता को लेटर से मिली जान से मारने की धमकी, जेल में हत्या की साजिश रचने का दावा – राष्ट्रवाणी
- Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अधिकारियों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले – न भूलेंगे, न माफ करेंगे—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- गरीबी में छूटी पढ़ाई, मिट्टी के दीये और मूर्तियां बनाकर परिवार को दिलाई तरक्की! – राष्ट्रवाणी
- Bahraich News : खेत को रेडीमेड सीमेंटेड दीवार से ऐसे करें सुरक्षित, ये रही कीमत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- खराब मौसम, 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, फिर बद्रीनाथ से हेलिकॉप्टर को किसने परमिशन? – राष्ट्रवाणी
- न मंदिर न महल, 190 साल पुरानी दुकान की छत पर सोने से उकेरी पूरी रामायण-महाभारत की कहानी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

