नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सत्तापक्ष ही संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित कर रहा है और मंत्रालयों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा नहीं करना चाहता. द्रमुक सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचने के बाद हुए हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई और कोई कामकाज नहीं हो सका.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संसदीय लोकतंत्र की हत्या के लिए भाजपा का हथकंडा है कि एक मूर्खतापूर्ण, तुच्छ मुद्दा उठाएं और इसे कार्यवाही स्थगित करने के बहाना के रूप में उपयोग करें. सत्तापक्ष स्वयं संसद को बाधित कर रहा है और अहम मंत्रालयों से संबंधित चर्चा नहीं कर रहा है.” उन्होंने कहा, “एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में, हम बार-बार व्यवधान के बजाय चर्चा के लिए सहमत हुए हैं, लेकिन सरकार खुद अपनी विफलताओं के बारे में, कठिन सवालों के जवाब देने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों से संबंधित मामलों पर चर्चा करने से डरती है.” वेणुगोपाल ने कहा कि बढ़ते आर्थिक संकट, सामाजिक तनाव और कल्याणकारी राज्य के पतन के लिए भाजपा को जवाब देना होगा और वह इससे भाग नहीं सकती.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version