बारासात: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोडेपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां पार करते समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला का शव पटरियों के किनारे जा गिरा जबकि दूसरी महिला का शव हाते बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के काउकैचर में फंस कर घिसटता गया।

उन्होंने बताया कि दूसरी महिला का शव नैहाटी स्टेशन पर मिला। सियालदह स्टेशन के बाद नैहाटी स्टेशन ट्रेन का अगला स्टॉपेज था। यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि मृत महिलाओं में से एक की पहचान कोयल रॉय के रूप में हुई है जबकि दूसरी महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version