राष्ट्रवाणी: आलिया भट्ट के लव एंड वॉर से सामने आए कैबरे लुक की तुलना यूजर्स ने भले ही कियारा-अनुष्का के साथ …और पढ़ें आलिया भट्ट के लुक ने जीता 70s एक्ट्रेस का दिल/ फोटो-इंस्टाग्राम आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक की तारीफ करते नहीं थकीं 70s की हीरोइन खुद भी 70 के दशक में फिल्मों में कर चुकी हैं कैबरे डांस कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म लव एंड वॉर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लव एंड वॉर से पहला लुक शेयर करने के बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी पहला लुक फिल्म से शेयर किया। इस पोस्टर में आलिया भट्ट कैबरे थीम लुक में नजर आईं। जहां कुछ लोगों ने उनके लुक की तुलना अनुष्का शर्मा से की, तो वहीं यूजर्स का कहना है कि वह सिमिलर टॉक्सिक की कियारा आडवाणी की वाइब दे रहीं हैं।
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की इस फिल्म को सोशल मीडिया यूजर्स से भले ही मिला जुला रिएक्शन मिला हो, लेकिन 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस तो आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक की तारीफ करती नहीं थकीं। कौन हैं वो जिन्हें आलिया का लुक आया बेहद पसंद, चलिए बताते हैं। आलिया भट्ट का लव एंड वॉर (Love And War) से कैबरे लुक ने जिस एक्ट्रेस का दिल जीता है, वह कोई और नहीं, बल्कि जीनत अमान (Zeenat Aman) हैं, जिन्हें 70 के दशक में डांस क्वीन से लेकर ‘सेक्स सिंबल’ और ट्रेंड सेटर जैसे टैग्स मिले थे।
उन्होंने रक्कासा था मेरा नाम, ओ दीवानों दिल संभालो, लैला ओ लैला और आप जैसा कोई जैसे गानों में कैबरे डांस किया था। जीनत अमान आलिया भट्ट के लव एंड वॉर लुक से इतनी ज्यादा इंप्रेस हुईं कि वह तारीफ करते हुए नहीं थकीं। उन्होनें फिल्म से आलिया भट्ट के पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, “वाह आखिरकार संजय लीला भंसाली ने शो गर्ल को पेश कर ही दिया।” इसके साथ जीनत अमान ने पर्पल हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।
उनके इस कमेंट पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “थैंक यू सो मच जीनत मैम। हमने सेट पर आपके बारे में बहुत ज्यादा बातें की, इसलिए ये एक्सट्रा स्पेशल लग रहा है।” दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के अलावा कई और सितारे ऐसे हैं, जो आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए नहीं थके। उनकी ऐल्फा की को-स्टार शरवरी ने कमेंट करते हुए लिखा, “आइकॉनिक लुक है।” नीतू कपूर ने लिखा, “अब दोबारा नहीं।” रिद्धिमा कपूर, भूमि पेडनेकर, हंसिका मोटवानी सहित कई और सितारों को लव एंड वॉर से एक्ट्रेस का लुक पसंद आया।
इससे पहले रणबीर कपूर का जो लुक सामने आया था उसमें वह विंटेज कार में बैठे थे। फिल्म लव एंड वॉर की बात करें तो इसकी कहानी, डायरेक्शन की कमान संजय लीला भंसाली ने संभाली हैष फिल्म में आलिया और रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
