राष्ट्रवाणी: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इन्हीं में से एक है विटामिन D, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में कैल्शियम को सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है. जब शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो धीरे-धीरे कई तरह की परेशानियां दिखाई देती हैं. कुछ लोगों को हर समय थकान महसूस होती है, तो कुछ को हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है. ऐसे में जरूरी है कि शरीर में दिखने वाले बदलावों को समझें और जरूरत पड़ने पर जांच करवाएं. विटामिन D शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है. जब शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है तो हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है. कुछ लोगों को कमर, पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द रहता है. अगर लंबे समय तक इसकी कमी बनी रहे तो हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ता है. इसलिए लगातार दर्द या कमजोरी होने पर इसे सिर्फ काम की थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर पर्याप्त नींद लेने और आराम करने के बाद भी आपको थकान महसूस होती है, तो इसकी वजह कई चीजें हो सकती हैं. इनमें विटामिन D की कमी भी शामिल है. इसकी कमी होने पर कुछ लोगों को मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती है. सीढ़ियां चढ़ने, ज्यादा देर खड़े रहने या सामान्य काम करने पर भी थकान महसूस होती है. इसके लिए डॉक्टर की सलाह और जरूरत के अनुसार खून की जांच कराना जरूरी है. विटामिन D की कमी होने पर कुछ लोगों में मांसपेशियों की कमजोरी, हड्डियों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. बच्चों में इसकी गंभीर कमी से हड्डियों के विकास पर असर पड़ता है, जबकि वयस्कों में हड्डियां कमजोर होती हैं. कई लोगों में इसकी कमी होने के बावजूद कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देते. इसकी पहचान के लिए डॉक्टर जरूरत पड़ने पर 25-हाइड्रॉक्सी विटामिन D की खून की जांच कराने की सलाह देते हैं. विटामिन D की कमी मिलने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान, धूप और सप्लीमेंट की मदद ली जा सकती है. बिना जांच और सलाह के विटामिन D की ज्यादा मात्रा लेना नुकसानदायक होता है. Discription: विटामिन D की कमी की पुष्टि केवल लक्षणों से नहीं होती. अगर आपको लगातार दर्द, कमजोरी या थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- प्याज स्टोरेज बनाने लिए सरकार दे रही ₹4.5 लाख की सब्सिडी, किसे और कैसे मिलेगी मदद? अप्लाई का पूरा प्रोसेस – राष्ट्रवाणी
- Vivo का 5G फोन सिर्फ ₹14,249 में, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 59 सालों से Dev Anand की फिल्म का जलवा बरकरार, ‘ज्वेल थीफ’ के कल्ट क्लासिक बनने की रोचक कहानी – राष्ट्रवाणी
- बैटरियों के प्रतिस्थापन से मजबूत होगी जोरातराई की सौर ऊर्जा व्यवस्था, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बॉक्स ऑफिस की दौड़ से दूर अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं गुलशन देवैया, बोले- ‘अच्छी कहानी और निर्देशक…’ – राष्ट्रवाणी
- बालोद: छत्तीसगढ़ के जमही टोल नाके पर शुरू हुई वसूली, बालोद से दल्ली राजहरा आने- जाने में देना पड़ेगा इतना टोल – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में मां-बेटे की हत्या के आरोपी की पत्नी ने मिटाया सिंदूर, रोते हुए की फांसी मांग, कहा- मुझे भी मार देता – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, डिजिटल फसल सर्वे ठप, प्रशासनिक संघ की सीएम से गुहार – राष्ट्रवाणी

