राष्ट्रवाणी: कोरबा, 18 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुनेरा गांव में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गयी जिनकी पहचान इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे नहाने के लिए गांव के तालाब में गई थीं और जब देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। उन्होंने बताया कि बाद में जब परिजन और ग्रामीण तालाब के करीब पहुंचे तब वहां उन्हें तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले, बाद में तालाब में इंदु का शव भी दिखाई दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जब ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की तब कुछ देर बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version