अगरतला: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बांग्लादेशी तस्कर को उस समय मार गिराया, जब अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर से तस्करों के एक समूह ने बल के जवानों पर हमला किया। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने कहा कि तस्करों के हमले में उसका एक जवान भी घायल हो गया। शुक्रवार देर शाम कलमचौरा पुलिस थाने के अंतर्गत पुटिया में 20 से 25 बांग्लादेशी बदमाशों का एक समूह भारतीय क्षेत्र में घुस आया और अपने कई भारतीय सहयोगियों से मिला।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि जब उसके जवानों ने तस्करों को चुनौती दी, तो तस्करों ने सीमा प्रहरियों पर हमला कर दिया, जिससे एक जवान घायल हो गया। बयान में कहा गया, ‘‘जब तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फिर से हमला किया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की, तो एक जवान ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई। इस जवाबी कार्रवाई में तस्कर की मौत हो गई।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version