राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। शहर में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक आरोपी के घर शराब लेने पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के आखिर में आरोपी युवकों को शराब देते और बदले में पैसे लेते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रवि शेंडें बधियाटोला-छिरपानी रोड की पुलिया के पास शराब बेचने के लिए शराब छिपाकर रखा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 नग सिम्बा कंपनी बीयर और 20 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की कुल मात्रा 6.850 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,450 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, रवि शेंडें के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी 10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में कार्रवाई की टाइमिंग भी चर्चा में है। अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। पहले से ऐसे मामलों में कार्रवाई के बीच इस मामले में त्वरित एक्शन से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी को लेकर भी चर्चा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version