राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का पैर फिसल गया और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी। इसी दौरान पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन कुछ मिनट रुकने के बाद रवाना होने लगी। इसी बीच संदीप ने लोकल ट्रेन छोड़कर चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसल गया। बैग कलाई तक खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया। वहीं, ट्रेन के गेट पर लगी रॉड पर उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ गई। देखते ही देखते वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Trending
- लापरवाही पड़ी भारी: रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Middle East War से टूटी पाकिस्तान की कमर! पेट्रोल-डीजल ही नहीं आटा, सब्जी, और साबुन तक हो गए महंगे! कितने बढ़े दाम? – राष्ट्रवाणी
- 25000 करोड़ रुपये के लिए टाटा संस में हिस्सेदारी बेचेगा शापूरजी पलोनजी ग्रुप? मालिक ने नोएल टाटा को लिखा पत्र – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन – राष्ट्रवाणी
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की – राष्ट्रवाणी
- ’बालोद जिले के 4000 से अधिक हितग्राहियों ने मनाया गृह प्रवेश उत्सव, पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सौंपी गई ’खुशियों की चाबी’ – राष्ट्रवाणी
