गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ नफरत फैलाने और जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, डासना देवी मंदिर के पुजारी पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी देने, अपमान करने, बदनाम करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि नरंिसहानंद ने एक वीडियो में गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त और लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को वेव थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार नरंिसहानंद के बयान उकसावे वाले और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version