राष्ट्रवाणी: Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. इस योजना के तहत सरकारी के साथ कई प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा दी जाती है. हालांकि, अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण NHA ने योजना के कुछ उपचार पैकेजों को लेकर बदलाव करने का निर्देश दिया है. इसके तहत 112 तरह के इलाज सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किए जाने हैं. इससे आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के विकल्प कम हो सकता हैं. सीधे शब्दों में कहा जाए तो 112 तरह की बीमारियों का इलाज अब प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होगा. इस बदलाव के तहत पहले से आरक्षित 23 उपचार पैकेजों में 89 नए पैकेज जोड़े गए हैं. इस तरह कुल 112 उपचार पैकेज सरकारी अस्पतालों के लिए रखे जाएंगे. राज्यों के स्वास्थ्य प्राधिकरणों को इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. यह बदलाव सिर्फ तय किए गए 112 पैकेजों पर लागू होगा. इन 112 उपचार पैकेजों में कई तरह की बीमारियों और सर्जरी को शामिल किया गया है. इनमें मोतियाबिंद का ऑपरेशन, ग्लूकोमा से जुड़ी देखभाल, कान-नाक-गले के कुछ इलाज और सामान्य सर्जरी शामिल हैं. इसके अलावा हाई-रिस्क डिलीवरी, बच्चेदानी का ऑपरेशन और चिकित्सकीय गर्भपात जैसे स्त्री रोग से जुड़े उपचार भी इस सूची में हैं. वहीं, गंभीर एनीमिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, गंभीर डायरिया, हेपेटाइटिस और लिवर से जुड़ी कुछ बीमारियों का इलाज भी इसमें शामिल हैं. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े उपचार, फ्रैक्चर का इलाज, सिस्ट और फिस्टुला की सर्जरी जैसे पैकेज भी इस बदलाव का हिस्सा हैं. NHA ने राज्यों को इन पैकेजों को सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है, लेकिन इसे लागू करने का अंतिम फैसला राज्य सरकारों और उनके स्वास्थ्य प्राधिकरणों पर निर्भर करेगा. राज्य चाहें तो कुछ या सभी संबंधित इलाजों को प्राइवेट अस्पतालों में भी जारी रखने की अनुमति दे सकते हैं. आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज कराने से पहले अपने राज्य की योजना और संबंधित अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘विजय की तरह राजनीति…’ Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां – – राष्ट्रवाणी
- छोटे कर्जदारों के लिए बड़ी खबर! आरबीआई जल्द बदल सकता है माइक्रोफाइनेंस लोन के नियम – rbi to रिव्यू rs3 lakh microfinance income limit dy governor – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
