राष्ट्रवाणी: सोना ₹1,29,550 तो चांदी ₹1,58,000 प्रति किलो पर पहुंची, जानिए ताजा भाव Gold Silver कीमत: सोना ₹1,29,550 तो चांदी ₹1,58,000 प्रति किलो पर पहुंची, जानिए वाराणसी में 22 और 18 कैरेट का ताजा भावReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:59 ISTVaranasi Gold Silver Rate Today: वाराणसी के सर्राफा बाजार में शादी के सीजन के बीच सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. 28 नवंबर शनिवार को वाराणसी में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,29,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. हालांकि बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में करीब 1,000 रुपये की तेजी आई है, लेकिन अपने ऑल टाइम हाई लेवल से सोना अब भी करीब 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. जानिए 18 कैरेट सोने और चांदी का ताजा रेट. Varanasi Gold Silver Rate Today: शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है. ऐसे में सोने-चांदी के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से जुड़ी एक अहम खबर है. सोना और चांदी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी आई है, जबकि चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. बाजार के मौजूदा रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव की संभावना जताई जा रही है. वाराणसी के सर्राफा बाजार में 28 नवंबर, शनिवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,29,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जबकि 21 नवंबर को इसका भाव 1,28,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोना 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत शनिवार को 1,18,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. बीते सप्ताह 21 नवंबर को इसका भाव 1,17,840 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी एक सप्ताह में 22 कैरेट सोने की कीमत में 910 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. बताया जा रहा है कि सोना अपने ऑल टाइम हाई स्तर से करीब 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है. 18 कैरेट सोने का भाव भी जान लें 18 कैरेट सोने की बात करें तो शनिवार को वाराणसी के बाजार में इसकी कीमत 97,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता की जांच जरूर करनी चाहिए. इसके लिए गहनों पर लगे हॉलमार्क को देखना जरूरी है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि गहने आमतौर पर कम कैरेट वाले सोने से बनाए जाते हैं. Advertisement चांदी के भाव में मामूली गिरावट सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में इस सप्ताह हल्की कमी आई है. बीते सात दिनों में चांदी का भाव 500 रुपये प्रति किलो तक गिरा है. 28 नवंबर को वाराणसी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति किलो रही. जबकि बीते सप्ताह को इसका भाव 1,58,500 रुपये प्रति किलो था. बाजार में आने लगे ऑर्डर लोकल-18 से बातचीत में वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा ने बताया कि बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे भाव फिर बढ़ने लगे. फिलहाल बाजार का रुख किस ओर रहेगा, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है. हालांकि, कीमतों में गिरावट के बाद बाजार में थोड़ी हलचल जरूर देखने को मिल रही है और ग्राहकों के ऑर्डर आने लगे हैं.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Varanasi,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

