राष्ट्रवाणी: JDU से दूरी, RJD से अदावत…अब भाजपा में जाएंगे अनंत सिंह? जानिए अगला ठिकानाJDU से दूरी, RJD से अदावत…अब भाजपा में जाएंगे अनंत सिंह? जानिए क्या होगा अगला राजनीतिक ठिकानाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:00 ISTAnant Singh Political News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. जेडीयू और आरजेडी से दूरी के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि अनंत सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं?
जानिए, उनके अगले राजनीतिक कदम क्या हो सकते हैं?ख़बरें फटाफटअनंत सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज.Anant Singh Political News: मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं. खासकर बेटी की शादी के बाद उमड़ी भीड़ ने उनकी चर्चा और बढ़ा दी है. इस शादी में वैसे तो चर्चा भीड़ को लेकर हो रही है, लेकिन इसी शादी में जिस तरह से एनडीए में शामिल दलों में से बीजेपी के नेताओं ने अपनी उपस्थिति सबसे ज्यादा दर्ज कराई है. वह कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है. दरअसल, जेडीयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने जैसे ही यह साफ-साफ ऐलान कर दिया कि अब वह जेडीयू में कभी वापस नहीं जाएंगे. उसी समय से यह चर्चा तेज हो गई कि जेडीयू नहीं तो अनंत सिंह फिर कहां जाएंगे?
जानिए उनका अगला राजनीतिक कदम क्या हो सकता है. राजद या बीजेपी या खुद की पार्टी? जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन देने के बावजूद अनंत सिंह का प्रशांत किशोर के साथ एक मंच पर नहीं दिखना यह संकेत दे रहा है कि जनसुराज में उनका जाना उनके मन-मिजाज से मेल नहीं खाता है. राजद जिस तरह से अनंत सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाकर निशाना साध रहा है, उससे राजद में भी गुंजाइश कम दिखती है. महागठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों में भी ऐसी कोई पार्टी नहीं दिख रही है. जहां अनंत सिंह राजद के साथ रहते हुए जाने की कोशिश कर सकते हैं. बीजेपी में दिख रही अनंत सिंह की राजनीतिक गुंजाइश?
जाहिर है अनंत सिंह के सामने गुंजाइश बीजेपी में प्रबल दिखती है. इसकी बड़ी वजह भी है. बीजेपी कोटे के कई मंत्री और सांसद के साथ-साथ विधायक भी शादी में पहुंचे थे. यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष ने भी शादी में शामिल होकर बड़ा मैसेज दे दिया. इसी के बाद यह चर्चा तेज है कि क्या जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं?
अनंत सिंह पर बीजेपी दांव खेल सकती है बिहार के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार कहते हैं कि अनंत सिंह पर बीजेपी दांव खेल सकती है. क्योंकि अनंत सिंह जिस जाति से आते हैं. उस जाति का झुकाव एनडीए की तरफ स्वाभाविक तौर पर माना जाता है. बीजेपी भी चाहेगी कि अनंत सिंह जैसे मजबूत भूमिहार नेता को अपने पाले में करे. जिसका फायदा भी बीजेपी को मिल सकता है. संजय कुमार यह भी कहते हैं कि राजद के रहते अनंत सिंह महागठबंधन में जा नहीं सकते हैं. वहीं, जेडीयू में उन्होंने ना ही कह दिया है और दूसरी ऐसी कोई पार्टी भी नहीं दिख रही है. जहां वह जाएं. ऐसे में बीजेपी अनंत सिंह के लिए सही राजनीतिक ठिकाना हो सकती है. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 28, 2026, 18:00 ISTऔर पढ़ें

