राष्ट्रवाणी: UGC NET और CLAT पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, मिलेगा 17 लाख का पैकेज यूजीसी नेट और CLAT पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, मिलेगा 17 लाख का पैकेजWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:04 ISTNHPC Recruitment 2026 : भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी में ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है. कंपनी ने यूजीसी नेट और क्लैट पीजी क्वालिफाइड उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है. NHPC Recruitment : एनएचपीसी में कुल 44 वैकेंसी है. NHPC Recruitment 2026 : भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में ट्रेनी के 44 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है. इस कंपनी में एचआर ट्रेनी ऑफिसर की 25, पीआर ट्रेनी ऑफिसर की 2 और लॉ ट्रेनी ऑफिसर की 14 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2026 है. इस पक्की भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके यूजीसी नेट स्कोर और क्लैट पीजी स्क्ोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इन शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के राउंड में बैठना होगा. चयनित अभ्यर्थियों को सालाना करीब 16 से 17 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाकर करना है. ट्रेनी ऑफिसर (HR) के लिए योग्यता इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए: मानव संसाधन, कार्मिक प्रबंधन, औद्योगिक संबंध या लेबर रिलेशंस में विशेषज्ञता के साथ दो वर्षीय फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पीजी डिप्लोमा या पीजी प्रोग्राम. Advertisementकार्मिक प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में विशेषज्ञता के साथ दो वर्षीय फुल टाइम मास्टर इन सोशल वर्क (MSW). दो वर्षीय MHROD (वर्तमान में MBA HRD) या HR में विशेषज्ञता के साथ दो वर्षीय MBA. अनिवार्य पात्रता परीक्षा: उम्मीदवार के पास UGC NET जून 2026 के विषय कोड 55 (लेबर वेलफेयर, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशन या HR मैनेजमेंट) का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए. ट्रेनी ऑफिसर (PR) के लिए योग्यता पब्लिक रिलेशंस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या पब्लिक रिलेशंस में दो वर्षीय फुल टाइम रेगुलर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है. अनिवार्य पात्रता परीक्षा: अभ्यर्थियों को UGC NET जून 2026 के विषय कोड 63 (मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म) में निर्धारित क्वालिफाइंग अंक प्राप्त होने चाहिए. ट्रेनी ऑफिसर (Law) के लिए योग्यता लॉ पद के लिए उम्मीदवार के पास विधि में फुल टाइम रेगुलर स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसमें तीन वर्षीय LLB या पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की डिग्री मान्य होगी. अनिवार्य पात्रता परीक्षा: इस पद के लिए CLAT PG 2026 का वैध स्कोर होना अनिवार्य है. ध्यान रहे कि अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं. भर्ती के लिए केवल UGC NET जून 2026 और CLAT PG 2026 के स्कोर ही मान्य होंगे. कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 26 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आयु सीमा और आरक्षण के तहत मिलने वाली छूट से संबंधित आधिकारिक दिशा-निर्देश जरूर देख लेने चाहिए. कैसे होगा चयन?
जानें मेरिट का फॉर्मूला ट्रेनी ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों को उनके संबंधित पात्रता परीक्षा के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उपलब्ध पदों की संख्या के अधिकतम पांच गुना अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन के लिए पात्रता परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के अंकों को निर्धारित वेटेज दिया जाएगा. NET और CLAT स्कोर को मिलेगा 75 फीसदी वेटेज भर्ती की मेरिट तैयार करने में सबसे अधिक महत्व संबंधित पात्रता परीक्षा के स्कोर का होगा. इसका वेटेज 75 फीसदी निर्धारित किया गया है. इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित हैं. कितना मिलेगा वेतन और सालाना पैकेज?
ट्रेनी ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को E2 ग्रेड के तहत नियुक्त किया जाएगा. इस पद के लिए वेतनमान 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये निर्धारित किया गया है. इसमें हर साल 3 फीसदी की वेतन वृद्धि का प्रावधान है. नव नियुक्त अधिकारियों का सालाना कुल पैकेज (CTC) करीब 16 से 17 लाख रुपये रहने का अनुमान है. इसके अलावा कर्मचारियों को कंपनी के नियमों के अनुसार कई तरह की सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे. इनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), कैफेटेरिया अलाउंस, परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP), मेडिकल सुविधा, भविष्य निधि (PF), पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 28, 2026, 18:04 ISTऔर पढ़ें

