राष्ट्रवाणी: बिना बाल गीले किए करें शैंपू! जानें बालों को फ्रेश रखने के 4 आसान जुगाड़बिना बाल गीले किए कैसे करें शैंपू? जानें हेयर वॉश के ये 4 आसान जुगाड़, मिनटों में बाल दिखेंगे फ्रेश और बाउंसीWritten by:Last Updated:November 28, 2026, 18:13 ISTWaterless Hair Wash Hack: क्या वाकई बिना पानी के बालों को साफ किया जा सकता है और बाउंसी बनाया जा सकता है?
यहां हम बिना गीला किए बाल संवारने के 4 फेमस तरीके बता रहे हैं जिसे दुनियाभर की महिलाएं आजमाती हैं. ख़बरें फटाफटबिना पानी के ये तरीके इमरजेंसी या बीच के दिनों के लिए बहुत काम के हैं, लेकिन ये नियमित शैंपू की जगह नहीं ले सकते.How To Wash Hair Without Water: कई बार सुबह ऑफिस या किसी जरूरी मीटिंग के लिए जल्दी निकलना होता है, लेकिन बाल ऑयली और चिपचिपे नजर आने लगते हैं. ऐसे में न तो बाल धोने का समय मिलता है और न ही सर्दियों में बार-बार बाल गीले करने का मन करता है. तब मन में सवाल आता है कि क्या बिना बाल धोए भी उन्हें फ्रेश, साफ और बाउंसी लुक दिया जा सकता है?
इसका जवाब है- हां, कुछ आसान तरीकों से आप बिना बाल गीले किए उनका चिपचिपापन कम कर सकती हैं. दरअसल, स्कैल्प यानी सिर की त्वचा में सीबम (प्राकृतिक तेल) जमा होने से बाल ऑयली और बेजान दिखने लगते हैं. ऐसे में कुछ खास तरीके इस अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करते हैं. इससे बाल पहले से ज्यादा फ्रेश, हल्के और आसानी से संवारने लायक दिख सकते हैं. तो आइए जानते हैं बिना बाल गीले किए उन्हें फ्रेश बनाने के 4 आसान और जुगाड़ू तरीके. बिना पानी के ये तरीके इमरजेंसी या बीच के दिनों के लिए बहुत काम के हैं, लेकिन ये नियमित शैंपू की जगह नहीं ले सकते. बिना बाल गीले किए उन्हें फ्रेश बनाने के 4 आसान और जुगाड़ू तरीके- 1.रेडीमेड ड्राई शैंपू (Dry Shampoo)- यह सबसे तेज़ और आसान तरीका है. इसे बालों की जड़ों से करीब 6 से 8 इंच की दूरी पर स्प्रे किया जाता है, कुछ मिनट इंतज़ार किया जाता है और फिर कंघी या उंगलियों से झाड़ दिया जाता है. दरअसल, ड्राई शैंपू में स्टार्च या सिलिका जैसे तत्व होते हैं, जो स्कैल्प के अतिरिक्त तेल को सोख लेते हैं. इससे चिपचिपापन कम होता है और बालों में वॉल्यूम दिखता है. 2.कॉर्नस्टार्च या अरारोट पाउडर (Cornstarch / Arrowroot)- अगर घर में ड्राई शैंपू नहीं है, तो किचन में रखा कॉर्नस्टार्च या अरारोट पाउडर बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसे बहुत कम मात्रा में जड़ों पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर अच्छी तरह ब्रश कर लें. दरअसल, बारीक स्टार्च कण स्पंज की तरह काम करते हैं और बालों की जड़ों में चिपके तेल को खींच लेते हैं. गहरे रंग के बालों पर ज़्यादा पाउडर लगाने से सफेदी दिख सकती है, इसलिए मात्रा कम रखना ज़रूरी है. Advertisement3.माइक्रोफाइबर टॉवल या ब्लॉटिंग पेपर- सफर या ऑफिस में अचानक बाल ऑयली लगें, तो मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े या ऑयल-ब्लॉटिंग शीट से जड़ों को हल्के हाथ से दबाया जा सकता है. यह तरीका बालों पर कोई पाउडर या उत्पाद नहीं छोड़ता, बल्कि सतह पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखकर बालों को थोड़ा साफ दिखाता है. 4.बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च का मिश्रण- अगर बाल बहुत ज़्यादा ऑयली लग रहे हैं, तो थोड़ी मात्रा में कॉर्नस्टार्च के साथ चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर जड़ों पर हल्का छिड़काव किया जा सकता है. 5–10 मिनट बाद कंघी या साफ तौलिए से इसे झाड़ दें. दरअसल, स्टार्च अतिरिक्त तेल सोखता है और बेकिंग सोडा जड़ों के आसपास की गंध या भारीपन को कम करने में मदद करता है. ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा बहुत कम मात्रा में हो, वरना स्कैल्प रूखा हो सकता है. कितना असरदार हैं ये तरीके?
ये तरीके इमरजेंसी के दिनों के लिए बहुत काम के हैं, लेकिन ये नियमित शैंपू की जगह नहीं ले सकते.

