राष्ट्रवाणी (रायगढ़ ब्यूरो): भटककर रायगढ़ पहुंचा हाथी ‘राजू’, हमीरपुर में ग्रामीणों की भीड़ जुटीओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा हाथी ‘राजू’, हमीरपुर में ग्रामीणों की भीड़ जुटी, पालतू या जंगली होने पर सस्पेंसWritten by:Last Updated:November 28, 2026, 18:14 ISTछत्तीसगढ़ वन विभाग का आरोप है कि ओडिशा वन विभाग ने हाथी को छत्तीसगढ़ की सीमा की ओर खदेड़ा है. हालांकि, ओडिशा वन विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है. उसका कहना है कि हाथी खुद विचरण करते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचा है.इस तरह हाथी के गांव तक पहुंचने की वजह को लेकर दोनों राज्यों के वन विभाग के बयानों में विरोधाभास सामने आया है.ओडिशा से भटककर एक हाथी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के हमीरपुर पहुंच गया है. हाथी का नाम ‘राजू’ बताया जा रहा है. गांव में हाथी को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ दहशत का माहौल है. उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी की निगरानी कर रही है और लोगों को उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दे रही है. इस बीच हाथी के छत्तीसगढ़ पहुंचने को लेकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के वन विभाग के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं. हाथी को लेकर दोनों राज्यों के वन विभाग आमने-सामने जानकारी के मुताबिक, हाथी ओडिशा की सीमा से होते हुए रायगढ़ जिले के हमीरपुर पहुंचा है. छत्तीसगढ़ वन विभाग का आरोप है कि ओडिशा वन विभाग ने हाथी को छत्तीसगढ़ की सीमा की ओर खदेड़ा है. हालांकि, ओडिशा वन विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है. उसका कहना है कि हाथी खुद विचरण करते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचा है.इस तरह हाथी के गांव तक पहुंचने की वजह को लेकर दोनों राज्यों के वन विभाग के बयानों में विरोधाभास सामने आया है. महावत के जेल जाने के बाद से चर्चा में है राजू हाथी को लेकर एक और चर्चा सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी के एक मामले में महावत के जेल जाने के बाद से हाथी अनियंत्रित होकर घूम रहा है. इसी वजह से वह अपने निर्धारित ठिकाने से दूर निकल गया है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है.हाथी पालतू है या जंगली, इसे लेकर भी दोनों राज्यों के वन विभाग के बीच स्थिति साफ नहीं हो पाई है. हाथी की पहचान और उसके विचरण के पीछे की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. ग्रामीणों की सुरक्षा बनी वन विभाग की चुनौती हमीरपुर में हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है. ऐसे में वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों को हाथी से सुरक्षित रखना है. विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हाथी के नजदीक नहीं जाने, उसे छेड़ने और भीड़ लगाने से बचने की सलाह दे रही है.वन विभाग के लिए फिलहाल हाथी की सुरक्षित निगरानी और उसे लेकर ग्रामीणों में फैली दहशत को नियंत्रित करना प्राथमिकता है. हाथी आगे किस दिशा में जाएगा और उसे सुरक्षित तरीके से उसके उचित ठिकाने तक कैसे पहुंचाया जाएगा, इस पर वन विभाग की नजर बनी हुई है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raigarh,Raigarh,ChhattisgarhFirst Published :November 28, 2026, 18:14 ISTऔर पढ़ें

