राष्ट्रवाणी: 200 साल तक कैसे खड़े रहते थे किले, मंदिर, हवेलियां? सीमेंट नहीं, जानें रहस्य100-200 साल तक कैसे खड़े रहते थे किले, मंदिर, हवेलियां? सीमेंट नहीं, इस तरह होती थी जुड़ाई, आज भी चलन मेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:11 ISTआधुनिक दौर में सीमेंट और सरिया से निर्माण करना आसान और आम हो गया है, लेकिन पारंपरिक चूना आधारित निर्माण पद्धति पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. आज भी कुछ मंदिरों, किलों और पुरानी ऐतिहासिक इमारतों के निर्माण या मरम्मत में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. खासकर उन जगहों पर, जहां पुरानी इमारत की मूल बनावट और पहचान को बनाए रखना जरूरी होता है. Khandwa News: आज के दौर में जब भी कोई मकान या बड़ी इमारत बनाई जाती है तो उसमें सीमेंट, सरिया और आधुनिक निर्माण सामग्री का इस्तेमाल आम बात है. लेकिन आपने कभी पुराने किले, मंदिर और हवेलियां देखी हैं, जो 100 से 200 साल या उससे भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद आज भी मजबूती से खड़ी हैं. इनकी मोटी दीवारें, मजबूत छतें और शानदार बनावट देखकर अक्सर मन में सवाल आता है कि आखिर उस जमाने में ऐसी कौन-सी तकनीक अपनाई जाती थी, जिससे इमारतें इतने लंबे समय तक टिकी रहती थीं. दरअसल, पुराने समय में मकान और मंदिर बनाने का तरीका आज से काफी अलग था. उस दौर में सीमेंट की जगह चूना, सुर्खी, बालू-रेत और कई तरह की प्राकृतिक सामग्री से निर्माण का मसाला तैयार किया जाता था. इसमें गुड़, उड़द की दाल, मेथी दाना, बेलपत्र और गोंद जैसी चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता था. इन सामग्रियों को एक खास प्रक्रिया से तैयार करके चूने के साथ मिलाया जाता था. इसके बाद इसी मसाले से दीवारों की जोड़ाई और प्लास्टर का काम किया जाता था. चूना और देसी सामग्री से तैयार होता था खास मसाला पारंपरिक निर्माण पद्धति में केवल चूना और रेत मिलाकर मसाला तैयार नहीं किया जाता था, बल्कि इसमें कई दूसरी चीजें भी मिलाई जाती थीं. निर्माण कार्य से जुड़े सुपरवाइजर कमलेश सिंह बताते हैं कि इस पद्धति में चूना, सुर्खी, बालू-रेत और गोंद के साथ गुड़, उड़द की दाल, मेथी दाना और बेलपत्र जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है. इन चीजों को सीधे मिलाने के बजाय पहले तय प्रक्रिया के अनुसार तैयार किया जाता है. कमलेश सिंह के मुताबिक, गुड़, मेथी दाना, गोंद और बेलपत्र जैसी सामग्री को पानी में पकाकर उसका घोल तैयार किया जाता है. इसके बाद इस घोल को चूना, सुर्खी और बालू-रेत के साथ मिलाया जाता है. अच्छी तरह तैयार होने के बाद इस मसाले का इस्तेमाल दीवारों की जोड़ाई और प्लास्टर के काम में किया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में सामग्री की मात्रा और उसे तैयार करने के तरीके का खास ध्यान रखना पड़ता है. राजस्थान के कारीगरों की रही खास भूमिका पुराने समय में किले, हवेलियां और बड़े मंदिर बनाने के लिए कुशल कारीगरों को बुलाया जाता था. खासतौर पर राजस्थान के कारीगर अपनी पारंपरिक निर्माण कला और बारीक काम के लिए जाने जाते रहे हैं. वे केवल दीवारें खड़ी नहीं करते थे, बल्कि इमारत की बनावट, मोटाई, हवा और रोशनी आने की व्यवस्था का भी ध्यान रखते थे. यही वजह थी कि पुराने मकानों में मोटी दीवारें और ऊंची छतें देखने को मिलती हैं. इस तरह के निर्माण में कारीगरों का अनुभव बहुत मायने रखता था. किस जगह कितना चूना इस्तेमाल करना है, मसाले को किस तरह तैयार करना है और दीवारों को किस तरीके से बनाना है, यह सब काम अनुभव के आधार पर किया जाता था. पारंपरिक निर्माण में सामग्री के साथ-साथ कारीगरी और निर्माण की पूरी प्रक्रिया भी अहम होती थी. Advertisementगर्मी में ठंडक और सर्दी में राहत देने वाली बनावट पुराने मकानों की एक खास बात उनकी बनावट भी थी. इनमें मोटी दीवारें, आंगन, ऊंची छतें और हवा आने-जाने के रास्ते बनाए जाते थे. इन विशेषताओं के कारण घर के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले कुछ हद तक संतुलित रहता था. गर्मी के दिनों में मोटी दीवारें बाहर की गर्मी को अंदर पहुंचने से धीमा करती थीं, वहीं सर्दियों में भी घर के अंदर का तापमान अपेक्षाकृत स्थिर बना रहता था. हालांकि इसका असर मकान की दिशा, निर्माण सामग्री, मोटाई और स्थानीय मौसम पर भी निर्भर करता था. आज भी मंदिरों के निर्माण में अपनाई जा रही ये कला आधुनिक दौर में सीमेंट और सरिया से निर्माण करना आसान और आम हो गया है, लेकिन पारंपरिक चूना आधारित निर्माण पद्धति पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. आज भी कुछ मंदिरों, किलों और पुरानी ऐतिहासिक इमारतों के निर्माण या मरम्मत में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. खासकर उन जगहों पर, जहां पुरानी इमारत की मूल बनावट और पहचान को बनाए रखना जरूरी होता है. कमलेश सिंह बताते हैं कि वे करीब सात साल से इस तरह के निर्माण कार्य से जुड़े हैं. उनके अनुसार, कई मंदिरों में आज भी पुरानी निर्माण पद्धति अपनाई जा रही है, ताकि इमारत की पारंपरिक बनावट बनी रहे. उनका कहना है कि इस तकनीक के बारे में अब बहुत कम लोगों को जानकारी है, जबकि पुराने समय में किले, मंदिर और बड़े मकान बनाने में इसी तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता था.पुरखों की यह निर्माण कला सिर्फ चूना और देसी सामग्री मिलाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें मौसम, जगह, इमारत की जरूरत और कारीगरों के लंबे अनुभव का भी बड़ा योगदान रहता था. आज जब पुरानी इमारतों को बचाने और उनकी मरम्मत की बात होती है, तब यही पारंपरिक तकनीक एक बार फिर महत्वपूर्ण हो जाती है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khandwa,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 18:11 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पीईएसबी ने भारतीय पीएसयू में एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) पद के लिए नीरज शर्मा की सिफारिश की है
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

