राष्ट्रवाणी: Airport: इस घड़ी ने DFMD को भी दिया धोखा, फिर CISF ने कैसे पकड़ी खतरनाक चीज?Airport: पैसेंजर में हाथ में बंधी थी ऐसी घड़ी, जिसने DFMD को भी दिया धोखा, फिर CISF ने कैसे पकड़ ली खतरनाक चीजWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:12 ISTदिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगे सुरक्षा उपकरणों ने भले ही धोखा दे दिया हो, लेकिन सीआईएसएफ के एक अफसर की बारीक नजरों ने सबकुछ पकड़ लिया. इस बार सीआईएसएफ ने एक यूनिक मोरस ऑपरेंडी का खुलासा किया है, जिसका अंदाजा लगा पाना किसी के लिए भी आसान नहीं था. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे.दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने कंपास ब्रेसलेट के अंदर चाकू छिपाकर फ्लाइट में ले जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है.Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल वन-डी… समय सुबह के करीब 5:30 बजे रहे होंगे. टर्मिनल के प्री-इंबार्केशन सिक्योरिटी चेक एरिया में एक-एक कर तमाम पैसेंजर अपनी सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ रहे थे. इसी बीच, सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर की नजर सामने से आते पैसेंजर की कलाई में टिक गई. इस पैसेंजर ने अपने हाथ की कलाई में अजीब सी दिखने वाली चीज पहन रखी थी. दूर से देखने में वह किसी घड़ी की तरह लग रही थी, जिसकी बेल्ट धागे से बुनी गई थी और उसके ऊपर प्लास्टिक का हिस्सा था. प्लास्टिक के इस हिस्से के ऊपर घड़ी की तरह दिखने वाली चीज लगी हुई थी. कुछ ही सेकेंडों बाद यह पैसेंजर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से गुजरते हुए आगे बढ़ गया. इस दौरान, डीएफएमडी से ऐसा कोई भी सिग्नल नहीं आया, जिससे इस अजीब सी दिखने वाली घड़ी को लेकर कोई संदेह पैदा हो. अबतक यह पैसेंजर सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर के सामने अपने दोनों हाथ फैलाकर सुरक्षा जांच के लिए खड़ा हो गया था. सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर ने अपने हाथ में मौजूद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) को पैसेंजर की चारों तरफ फिराया. आंखों में हुई एक हलचल ने खोल लिया पूरा राज जांच के दौरान एचएचएमडी से भी कोई ऐसी बीप नहीं आई, जो किसी तरह का संदेह पैदा करे. इस सब के बावजूद सीआईएसएफ असफर कर दिल नहीं माना. उन्होंने एक बार फिर एचएचएमडी को अच्छी तरह से पैसेंजर के ब्रेसलेट के आसपास फिराया, लेकिन एक बार फिर कोई बीप नहीं आई. लेकिन, इस बीच सीआईएसएफ के असफर ने इस पैसेंजर की आंखों में हुई एक हलचल को पकड़ लिया. इस हलचत को देखने के बाद सीआईएसएफ अफसर को भरोसा हो गया कि भले ही एचएचएमडी और डीएफएमडी ने कोई सिग्नल न दिया हो, पर कुछ न कुछ गड़बड़ तो जरूर है. लिहाजा, उन्होंने पैसेंजर को उस घड़ी को उतार कर दिखाने के लिए कहा. यह कहते ही इस पैसेंजर के चेहरे पर तेजी से कई बदलाव हुए, जिसने सीआईएसएफ असफर की शंका को पुख्ता कर दिया. वहीं पैसेंजर के उतारते ही सीआईएसएफ अफसर ने इस घड़ी नुमा चीज को अपने हाथ में ले लिया. उन्होंने ध्यान से देखा तो धागे से बुली गई बेल्ट पर एक प्लास्टिक का केस लगा था. जिसके ऊपर कंपास लगा हुआ था. इसी कंपास के बगल में एक बटन लगा हुआ था. सीआईएसएफ अफसर ने जैसे ही उस बटन को दबाया, एक धारदार चाकू बार निकल आया. सीआईएसएफ के प्रोफालिंग हुनर की हो रही है तारीफ जिसे देखते ही सभी की आंखें की खुली रह गईं. इसके बाद, इस पैसेंजर से पूछताछ का लंबा सिलसिला चला. सीआईएसएफ ने इस चाकू वाले ब्रेसलेट को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है. वहीं, पैसेंजर के इरादों की जांच फिलहाल जारी है. इस तरह, सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की सूझबूझ के चलते फ्लाइट के अंदर चाकू ले जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. चूंकि यह मोरस ऑपरेंडी बेहद यूनिक थी, लिहाजा सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर के प्रोफाइलिंग हुनर की हर तरफ तारीख हो रही है. आपको बता दें कि बीसीएएस के नियमों के अनुसार किसी भी तरक का धारदार समान फ्लाइट में ले जाना प्रतिबंधित है. About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 18:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

