राष्ट्रवाणी: नुकीले दांत-जिराफ जैसी गर्दन… 1.3 करोड़ साल पहले धरती पर था वैम्पायर ऊंट4 सेंटीमीटर लंबे नुकीले दांत, जिराफ जैसी गर्दन… 1.3 करोड़ साल पहले धरती पर घूमता था ‘वैम्पायर ऊंट’!Written by:Last Updated:November 22, 2026, 09:32 ISTधरती पर 1.3 करोड़ साल पहले धरती पर जिराफ की तरह लंबी गर्दन वाला एक जीव घूमता था. इसके दांत 4 सेंटीमीटर तक लंबे थे जो बेहद नुकीले थे. वैज्ञानिकों ने इसे वैंपायर ऊंट नाम दिया है जो नॉर्थ अमेरिका क्षेत्र में पाया जाता था. स्टडी को न्यू मैक्सिको म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री एंड साइंस बुलेटिन में जगह दी गई है. 1.3 करोड़ साल पहले धरती पर वैम्पायर ऊंट घूमता था. (फोटो-एआई Generated)विशाल शरीर, नुकीले दांत और खतरनाक पंजों वाले डायनासोर के बारे में आपने खूब सुना होगा. मगर इतिहास में कुछ ऐसे जानवर भी रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम चर्चा होती है. इनमें से कुछ इतने अजीब थे कि उन्हें देखकर हैरानी हो सकती है. ऐसा ही एक जीव था वैम्पायर ऊंट. जिराफ जैसी 3 मीटर लंबी गर्दन वाले इस जीव के दांत 4 सेंटीमीटर तक नुकीले होते थे. वैज्ञानिकों को हैरानी इस बात की है कि डरावनी शक्ल और नाम के बावजूद यह जीव मांसाहारी नहीं बल्कि शाकाहारी था. न्यू मैक्सिको म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री एंड साइंस बुलेटिन में प्रकाशित होने वाले नए रिसर्च में इसके बारे में बताया गया है. वैज्ञानिकों ने इसे वैम्पायरोकेमेलस वेल्शी नाम दिया है. अनुमान जताया गया है कि यह धरती पर 10 से 13 मिलियन यानी तकरीबन 1.3 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका में पाए जाते थे. दरअसल इनके जीवाश्म भी मुख्य रूप् से अमेरिका के टेक्सास और ओक्लाहोमा में मिले हैं. इसके कुछ अवशेष नेब्रास्का में भी पाए गए थे. सामान्य ऊंट से अलग था जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जीव शरीर के सामान्य ऊंटों से काफी अलग रहा होगा.इसके चार लंबे पतले पैर थे. गर्दन असाधारण तौर पर लंबी थी और मुंह में बड़े नुकीले कैनाइन दांत थे. जो देखने में जिराफ जैसा लगता होगा. वैज्ञानिकों ने इस जीव की पहचान न्यू मैक्सिको म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में रखे 100 साल पुराने जीवाश्म से की गई है. इसकी खुदाई के लिए म्यूजियम के ही जीवाश्म विज्ञानी चाइल्ड्स फ्रिक ने मदद की थी. उन्हें ऊंटों के विकास और उनकी प्रजातियों में खासी दिलचस्पी थी.तकरीबन एक सदी से रखे इन जीवाश्मों का हाल ही में दोबारा अध्ययन किया गया. इस दौरान कुछ अवशेषों की पहचान हुई जो पहले से ज्ञात प्रजातियों से अलग थे. इसी प्रक्रिया में वैम्पायरोकेमेलस प्रजाति को पहचाना गया. 4 सेंटीमीटर के दांत बनाते हैं खास Advertisementवैम्पायर ऊंट की सबसे बड़ी पहचान इसके कैनाइन दांत थे. जो तकरीबन 40 मिलीमीटर यानी 4 सेंटीमीटर तक लंबे थे. इनकी नोक आगे की तरफ मुड़ी थी. वैज्ञानिकों का दावा है कि अब तक पहचाने गए दूसरे ऊंटों की तुलना में इनके दांत काफी बड़े थे. जो इन्हें साधारण ऊंटों से अलग बनाते हैं.साइंस अलर्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक वैंपायरोकेमेलस के पूरे कंकाल के जीवाश्म अभी तक नहीं मिले हैं. वैज्ञानिकों को इसकी खोपड़ी के अलावा टांगों और पैरों की हड्डियां मिली हैं. इसलिए फिलहाल इनके शरीर का पूरा अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. शाकाहारी जीव के इतने खतरनाक दांत क्यों?
वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शाकाहारी जीव के इतने खतरनाक दांत क्यों हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक संभव है कि वह शिकारियों से बचने के लिए ही इन दांतों का प्रयोग करता हो. स्टडी से जुड़ी अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की जीवाश्म विज्ञानी कैथरीन मैरियट के हवाले से साइंस अलर्ट ने लिखा है कि हो सकता है कि वैंपायर ऊंट इन नुकीले दांतों का इस्तेमाल मदाताओं को आकर्षित करने या दूसरे नरों से मुकाबले के लिए करते हों. म्यूजियम में अभी भी हो सकती हैं हड्डियां वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि अभी वैमपायरोकेमेलेस की पूरे कंकाल के जीवाश्म नहीं मिले हैं. शोधकर्ताओं का मानना है कि एपिकैमेलेस से जुड़ी हड्डियां वास्तव में वैम्पायरोकेमेलस की हो सकती है. दोनों जीवों की बनावट में समानता होने के कारण सिर्फ अलग-अलग हड्डियों के आधार पर उनकी पहचान मुश्किल हैं. About the AuthorDeputy News Editor मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, , हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 22, 2026, 09:32 ISTऔर पढ़ें

