राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक यहां दोसा सेंटर लगाता था।

हादसा इतना अचानक हुआ कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवक रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे अपना दोसा सेंटर खोलने संजय मार्केट पहुंचा था।

दुकान की साफ-सफाई करने के बाद वह ठेले के ऊपर चढ़ गया और ठेले पर लगी झिल्ली को ठीक करने लगा। इसी दौरान उसका संपर्क वहां पड़े कटे हुए बिजली के तार से हो गया। तार के संपर्क में आते ही युवक करंट की चपेट में आ गया और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस और युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की बात कही गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

कैमरे में युवक को ठेले के ऊपर चढ़कर झिल्ली ठीक करते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ जाता है। घटना के बाद संजय मार्केट में भी शोक का माहौल है।

हादसे ने बाजार में बिजली के तारों की सुरक्षा और खुले में पड़े विद्युत तारों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version