राष्ट्रवाणी (अंबिकापुर ब्यूरो): 19 लोगों की जान लेने वाले हाथी ने फिर बढ़ाई टेंशन, रात से नहीं मिल रही लोकेशन19 लोगों की जान लेने वाले हाथी ने फिर बढ़ाई टेंशन, रात से नहीं मिल रही लोकेशनEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:03 ISTAmbikapur News: होश में आने के बाद कबरा हाथी आक्रामक नहीं हुआ. कई दिनों तक निगरानी के बाद उसे बेड़ियों से आजाद कर दिया गया लेकिन अब एक बार फिर हाथी गांव और नेशनल हाईवे के करीब पहुंच गया है. शनिवार रात उसकी लोकेशन NH से करीब 800 मीटर दूर मिली. दूसरी ओर 17 हाथियों का दल दौलतपुर के करीब है, जो कबरा हाथी से करीब 15 किलोमीटर दूर है लेकिन वह हाथी इस दल की ओर जाने के बजाय अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है.हाथी को रेडियो कॉलर बेल्ट पहनाई गई थी.रिपोर्ट- कविता कुशवाहा, अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कबरा हाथी खौफ का पर्याय बन चुका है. वह अब तक 19 लोगों की जान ले चुका है. कई हेक्टेयर फसलों को तबाह कर चुका है. वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया और बीते दिनों इसमें सफलता भी हासिल हुई. कड़ी मशक्कत के बाद वह पकड़ा गया. 6 दिनों तक हाथी को बेड़ियों में जकड़ा गया. उसके गले में रेडियो कॉलर बेल्ट लगाई गई ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सके और फिर उसे जंगलों में छोड़ दिया गया. बेड़ियों से आजाद हुआ कबरा हाथी एक बार फिर गांव के करीब पहुंच गया है. शनिवार रात हाथी की लोकेशन एनएच से महज 800 मीटर की दूरी पर मिली. राहत की बात यह है कि अब तक हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन उसके बदले हुए मूवमेंट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. वन विभाग अलर्ट मोड पर है और एहतियातन जंगल के रास्ते को बंद कर दिया गया है. कबरा हाथी को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम ने 6 दिनों तक कड़ी मशक्कत की थी. इस काम में ‘तीरथ राज’ और ‘दुर्योधन’ नाम के दो प्रशिक्षित हाथियों की मदद ली गई. इसके बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर गले में रेडियो कॉलर बेल्ट लगाया गया ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सके. ट्रैंकुलाइज करने के बाद भी दो दिनों तक उसके पैरों में बेड़ियां बांधकर रखी गईं, जिससे होश में आने के बाद उसके व्यवहार और आक्रामकता पर नजर रखी जा सके. आक्रामक नहीं हुआ हाथी होश में आने के बाद हाथी आक्रामक नहीं हुआ और फिर उसे बेड़ियों से आजाद कर दिया गया लेकिन अब एक बार फिर कबरा हाथी गांव और एनएच के करीब पहुंच गया है. शनिवार रात उसकी लोकेशन एनएच से करीब 800 मीटर दूर मिली. दूसरी ओर 17 हाथियों का दल दौलतपुर के करीब मौजूद है, जो कबरा हाथी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है लेकिन कबरा हाथी इस दल की ओर जाने के बजाय अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है. ऐसे में उसके अगले मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ है. जंगल के अंदरूनी रास्ते बंद हाथी के हमले के संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों को जोड़ने वाले जंगल के अंदरूनी रास्ते को बंद कर दिया है और निगरानी बढ़ा दी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कबरा हाथी का अगला रुख किस ओर होगा और क्या वह फिर से गांवों की तरफ बढ़ेगा. Advertisementरेडियो कॉलर बेल्ट पर उठे सवाल वहीं कबरा हाथी के गले में लगाए गए रेडियो कॉलर बेल्ट पर भी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल शनिवार रात के बाद से हाथी की लोकेशन नहीं मिल रही है. रामगढ़ पहाड़ी के जंगलों में उसकी तलाश की जा रही है. बेल्ट दक्षिण अफ्रीका की एक कंपनी से खरीदी गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने कंपनी से संपर्क किया. कंपनी सिस्टम दुरुस्त करने का भरोसा दे रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ambikapur,Surguja,ChhattisgarhFirst Published :November 22, 2026, 12:03 ISTऔर पढ़ें

