राष्ट्रवाणी: न सेजवान चटनी, न अरारोट…फिर भी बनेगा लाजवाब फ्राइड राइस, कुक ने बताया तरीका Recipe: न सेजवान चटनी, न अरारोट…फिर भी घर पर बनेगा लाजवाब फ्राइड राइस, कुक ने बताया खास तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:04 ISTFried Rice Recipe: गाजीपुर में मिलने वाले फ्राइड राइस का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यहां पिछले 8 साल से फ्राइड राइस बना रहे नेपाल के कुक ने दिल्ली में 5-6 साल तक चाइनीज फूड बनाने का हुनर सीखा है. वह तेज आंच पर कई तरह की सब्जियों, चावल और खास सॉस को मिलाकर करीब 5 मिनट में गोल्डन राइस फ्राइड राइस तैयार करते हैं. जानिए घर पर बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने के लिए कौन-सी सामग्री और तरीका आपके काम आएगा. Fried Rice Recipe: बाजार जैसा स्वादिष्ट फ्राइड राइस खाने का मन हो तो इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए कुछ ताजी सब्जियां, पके हुए चावल और कुछ सॉस की जरूरत होती है. बस तेज आंच पर सही तरीके से सब्जियों और चावल को पकाना जरूरी है. गाजीपुर में पिछले करीब 8 साल से फ्राइड राइस बना रहे कुक दिलीप के मुताबिक, यहां लोगों को गोल्डन राइस फ्राइड राइस ज्यादा पसंद आता है. उन्होंने यह काम दिल्ली में करीब 5-6 साल तक सीखने के बाद शुरू किया. नेपाल के रहने वाले दिलीप को चाइनीज फूड बनाने का अच्छा अनुभव है और इसी के आधार पर वह ग्राहकों के स्वाद के हिसाब से फ्राइड राइस तैयार करते हैं. दिलीप बताते हैं कि फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म किया जाता है. इसके बाद इसमें बारीक कटी पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, ब्रोकली और स्वीट कॉर्न डाले जाते हैं. इन सब्जियों को तेज आंच पर हल्का पकाया जाता है. इसके बाद इसमें पके हुए चावल मिलाए जाते हैं. अब इसमें ब्लैक डार्क सॉस, नमक, काली मिर्च, टमाटर केचप और ग्रीन चिली डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. दिलीप के मुताबिक, वह फ्राइड राइस में सेजवान चटनी और अरारोट का इस्तेमाल नहीं करते हैं. सब्जियों, सॉस और चावल को सही तरीके से मिलाकर पकाने से ही इसका अच्छा स्वाद आता है. कड़ाही में लगातार चलाते हुए करीब पांच मिनट में फ्राइड राइस तैयार हो जाता है. घर पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट फ्राइड राइस घर पर फ्राइड राइस बनाने के लिए बासमती चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले चावल को पकाकर ठंडा कर लें. ध्यान रखें कि चावल के दाने आपस में चिपके न हों. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटी सब्जियां डालकर तेज आंच पर हल्का पकाएं. जब सब्जियां हल्की पक जाएं तो उसमें चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब स्वाद के अनुसार ब्लैक डार्क सॉस, टमाटर केचप, ग्रीन चिली, नमक और काली मिर्च डालें. सभी चीजों को तेज आंच पर करीब पांच मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इस तरह घर पर भी स्वादिष्ट फ्राइड राइस तैयार हो जाएगा. अगर आप इसका स्वाद थोड़ा क्रीमी रखना चाहते हैं तो हल्का बटर भी डाल सकते हैं. Advertisement फ्राइड राइस के साथ इन डिश की भी मांग दिलीप के मुताबिक, फ्राइड राइस के अलावा चिली गार्लिक राइस और मंचूरियन राइस भी लोगों को पसंद आते हैं. उनका दावा है कि दुकान पर एक दिन में करीब 15 से 20 किलो फ्राइड राइस की बिक्री होती है. इससे गाजीपुर में चाइनीज फूड और स्ट्रीट फूड की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ghazipur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 12:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1058 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी

