राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। गोस्वामी साहू। छत्तीसगढ़ के उभरते सितारे अनिमेष कुजूर ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों (कामनवेल्थ गेम्स) में अपने धमाकेदार डेब्यू को बेहद यादगार बना दिया है। पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में अनिमेष ने महज 20.46 सेकंड में रेस पूरी कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सभी हीट्स के एथलीटों में उनका समय सातवां सबसे तेज रहा। प्रतियोगिता के नियमानुसार शीर्ष 16 धावकों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। अब पूरा देश सेमीफाइनल और फाइनल में उनसे पदक की उम्मीद लगाए बैठा है। गौरतलब है कि अनिमेष रिलायंस फाउंडेशन द्वारा समर्थित खिलाड़ी हैं। कामनवेल्थ की तैयारियों के दौरान ही उन्होंने जर्मनी में आयोजित ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स कान्टिनेंटल टूर चैलेंजर’ की 100 मीटर स्पर्धा को केवल 10.14 सेकंड में पूरा किया था। इसके साथ ही वह विदेशी सरजमीं पर सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय एथलीट बने थे। राष्ट्रमंडल खेल से पहले वे ओडिसा के भुवनेश्वर स्थित रिलायंस फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रहे थे। रिलायंस फाउंडेशन की टीम इसी महीने सैनिक स्कूल अंबिकापुर पहुंची थी और अनिमेष के प्रेरणादायक सफर पर डॉक्यूमेंट्री के लिए शूटिंग भी की। सैनिक स्कूल के एक कैडेट द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करना सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उसे युवाओं के समक्ष एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
