राष्ट्रवाणी: जेईई मेन 2027 के लिए 13.29 लाख आवेदन, IIT में 18900 और NIT में 25000+ सीटेंजेईई मेन 2027 के लिए 13.29 लाख से ज्यादा आवेदन, IIT में 18900 और NIT में 25000+ सीटेंWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 12:33 ISTJEE Main 2027 Registration vs IIT NIT Seats: जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए अब तक 13.29 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा हो चुके हैं. सामान्य आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर है. वहीं, लेट फीस के साथ 26 नवंबर तक जेईई मेन का फॉर्म भर सकते हैं. जानिए आईआईटी और एनआईटी में कुछ कितनी सीटें हैं.JEE Main 2027 Registration: जेईई मेन के लिए अब तक 13 लाख से ज्यादा आवेदन हो चुके हैंनई दिल्ली (JEE Main 2027 Registration vs IIT NIT Seats). जेईई मेन 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के बीच हलचल तेज हो गई है. जेईई (मेन) 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 13,29,670 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं. इनमें से 11,19,062 अभ्यर्थियों ने तय फीस का भुगतान भी कर दिया है. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आखिरी वक्त की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत फॉर्म भर लें. सामान्य शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 तय की गई है. वहीं, लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 तक रजिस्टर कर सकते हैं. हर साल की तरह इस बार भी देशभर से लाखों युवा टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला पाने के लिए देंगे. आवेदनों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच चुकी है. वहीं आईआईटी में लगभग 18,900 और एनआईटी में 25,000 से अधिक सीटें उपलब्ध रहती हैं. समझिए आंकड़े का पूरा गणित. जेईई मेन के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए कल यानी 22 नवंबर 2026 (रविवार) तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बिना लेट फीस अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026 लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026 ऑफिशियल वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in किसी भी तरह की समस्या या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा jeemain@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी ली जा सकती है. JEE Main 2027 Session 1: जेईई मेन के लिए कल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं 13 लाख आवेदन vs IIT और NIT की सीटें Advertisementजेईई मेन 2027 के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं. कल तक आवेदकों की संख्या और बढ़ जाएगी. वहीं, देश के आईआईटी में करीब 18,900 सीटें और एनआईटी में 25,000 से ज्यादा सीटें (इसके अलावा ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई भी हैं) उपलब्ध रहती हैं. जेईई मेन से सीधे आईआईटी में दाखिला नहीं मिलता. इसके लिए जेईई मेन में टॉप रैंक लाकर जेईई एडवांस्ड पास करना होता है. वहीं NIT, IIIT और अन्य संस्थानों में जेईई मेन के स्कोर के आधार पर प्रवेश मिलता है. जेईई मेन के दोनों सेशन में बैठने वाले कैंडिडेट्स एक ही कैटेगरी, ब्रांच या संस्थान के लिए कॉम्पिटीशन नहीं करते. इसलिए आवेदकों की संख्या देखकर घबराने के बजाय एक्यूरेसी और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें. फॉर्म भरते समय किन गलतियों से बचें?
जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिनों में अक्सर वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है. ऐसे में फॉर्म भरते वक्त जल्दबाजी न करें. अपनी पर्सनल डिटेल्स, कैटेगरी सर्टिफिकेट का स्टेटस, फोटो-सिग्नेचर का साइज और पेमेंट कन्फर्मेशन जैसी डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें. पेमेंट कट जाने के बाद स्टेटस अपडेट होने का इंतजार करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 12:33 ISTऔर पढ़ें

