राष्ट्रवाणी: बच्चों से बात करते समय कभी न कहें ये 3 बातें, टॉक्सिक पेरेंट्स के हैं लक्षणबच्चों से बात करते समय कहीं आप भी तो नहीं कहते ये 3 बातें? जानें अच्छे और टॉक्सिक पेरेंट्स में क्या होता है फर्कWritten by:Last Updated:November 21, 2026, 12:13 ISTHealthy vs Toxic parenting,बच्चों से बात करते समय कही गई छोटी-छोटी बातें उनके मन और आत्मविश्वास पर बड़ा असर डालती हैं. जानें टॉक्सिक और हेल्दी पेरेंटिंग के बीच बातचीत के 3 मुख्य अंतर और गुस्से के पल में खुद को संभालने का आसान तरीका.ख़बरें फटाफटमाता-पिता के बोलने का लहज़ा बच्चे के आत्मविश्वास और भावनात्मक सुरक्षा को आकार देता है.(Canva)Parenting Mistakes : हर माता-पिता अपने बच्चों से प्यार करते हैं और उनकी अच्छी परवरिश चाहते हैं. लेकिन कई बार रोज की थकान, भागदौड़, चिड़चिड़ाहट में कई बार मुंह से ऐसी बातें निकल जाती हैं, जो बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ती हैं. बच्चों की परवरिश और पेरेंटिंग टिप्स के लिहाज़ से यह समझना ज़रूरी है कि माता-पिता के बोलने का लहज़ा बच्चे के आत्मविश्वास और भावनात्मक सुरक्षा को कैसे आकार देता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तुलनाएं दिखती हैं, जिनमें दिखाया जाता है कि टॉक्सिक व्यवहार और हेल्दी पेरेंटिंग में बोलचाल का फर्क कितना बड़ा होता है. हालांकि हर सख्त बात के पीछे अहंकार नहीं होता- कई बार यह थकान या अपनी पुरानी आदतों की वजह से भी हो जाता है- लेकिन बच्चों पर इसका असर ज़रूर पड़ता है. आइए देखते हैं वे 3 आम बातें, जहां बातचीत बदलते ही रिश्ता भी सुधर सकता है. गलती मानने का तरीका- जब बच्चे को हमारी किसी बात से बुरा लगता है और वह यह बताता है, तो कई बार हम बात पलटकर कह देते हैं— “ठीक है, सॉरी… लगता है मैं ही सबसे बुरा पेरेंट हूं”. ऐसी बात से बच्चा अपनी नाराज़गी भूलकर खुद को ही कसूरवार मानने लगता है और फिर आगे से अपनी भावनाएं दबाने लगता है. इसके बजाय यह कहना ज्यादा आसान और असरदार है कि आपको दुख है कि आपकी बात से उसे चोट पहुंची. इससे बच्चे को लगता है कि उसकी फीलिंग्स की कद्र हो रही है. Advertisementज़रूरत पूरी करने पर एहसान जताना- गुस्से या बहस के वक्त कई बार यह ताना दे दिया जाता है कि घर, छत या सुविधाएं दी जा रही हैं, इसलिए एहसान मानना चाहिए. जब परवरिश को कर्ज या एहसान की तरह दिखाया जाता है, तो बच्चे के मन में दूरी और अपराधबोध आ सकता है. हेल्दी पेरेंटिंग में यह बात साफ रहती है कि बच्चों की देखभाल प्यार और ज़िम्मेदारी से होती है, किसी एहसान से नहीं—बच्चे को यह महसूस होना चाहिए कि वह बिना किसी शर्त के प्यारा है. इज्जत मांगने का अंदाज़- कई बार यह मान लिया जाता है कि बड़े होने के नाते हर हाल में सम्मान मिलना ही चाहिए, चाहे बात करने का तरीका जैसा भी हो. लेकिन दबाव या डर से मिली इज्जत अक्सर दूरी बढ़ाती है, जबकि आपसी समझ से अपनापन गहरा होता है. बेहतर तरीका यह है कि माता-पिता खुद बच्चे की बात और उसकी सोच का सम्मान करें, ताकि बच्चा भी दिल से इज्जत करे. गुस्सा आए तो क्या करें?
हम सब जानते हैं कि क्या सही है, पर गुस्से के वक्त खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कोई भी तीखी बात कहने से पहले बस कुछ सेकंड रुक जाएं या गहरी सांस लें. शांत होकर कही गई छोटी सी बात भी बच्चे को सुरक्षित महसूस कराती है और रिश्ता मजबूत करती है.About the AuthorPranaty Tiwary(Mukherjee) is a seasoned journalist with nearly 18 years of experience across print, television, and digital media. Known for her credible, research-driven, and reader-first approach, she special…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 21, 2026, 12:13 ISTऔर पढ़ें

