राष्ट्रवाणी: सर्दियों का मौसम घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दौरान पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल का मजा मिलता है, तो कुछ जगहों पर ठंडे मौसम में लोकल मार्केट, ऐतिहासिक जगहें और एडवेंचर एक्टिविटीज का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है. अगर आप दिसंबर या जनवरी में विंटर वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो नॉर्थ इंडिया की ये पांच टूरिस्ट डेस्टिनेशंस आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास है. जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग सर्दियों में घूमने के लिए काफी पॉपुलर डेस्टिनेशन है. इस मौसम में यहां की पहाड़ियां और वादियां बर्फ से ढक जाती हैं. चारों तरफ सफेद बर्फ और ऊंचे पहाड़ों का नजारा इस जगह को खास बनाता है. अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो यहां स्कीइंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. इसके अलावा गुलमर्ग गोंडोला राइड भी टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है. इस रोपवे से पहाड़ों और बर्फ से ढके इलाकों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. यहां जाने से पहले वेदर अपडेट और सड़क की स्थिति जरूर चेक करें. हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला सर्दियों में घूमने के लिए अच्छे ऑप्शंस हैं. मनाली में स्नोफॉल देखने के साथ सोलांग वैली और आसपास के खूबसूरत इलाकों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और दूसरी एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा लिया जा सकता है. ओल्ड मनाली के कैफे और लोकल मार्केट भी टूरिस्ट्स को पसंद आते हैं. वहीं, शिमला में मॉल रोड पर घूमना, कैफे में समय बिताना और जाखू हिल जाना अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है. यहां की पुरानी इमारतें और पहाड़ी नजारे इस ट्रिप को यादगार बनाते हैं. बर्फबारी के दौरान कुछ रास्तों पर ट्रैफिक या आवाजाही की परेशानी होती है, इसलिए पहले से तैयारी करें. उत्तराखंड का औली उन लोगों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है, जिन्हें बर्फ और पहाड़ पसंद हैं. सर्दियों में यहां बर्फ से ढकी ढलानें और हिमालय की ऊंची चोटियां देखने को मिलती हैं. यहां स्कीइंग के साथ रोपवे राइड का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं. दूसरी तरफ, राजस्थान का जैसलमेर सर्दियों में एक अलग तरह की ट्रिप का मौका देता है. यहां दिन के समय जैसलमेर फोर्ट, हवेलियां और लोकल मार्केट घूम सकते हैं. शाम के समय थार रेगिस्तान में कैमल सफारी, डेजर्ट कैंपिंग और लोकल कल्चरल प्रोग्राम का मजा लिया जा सकता है. सर्दियों में यहां का मौसम भी घूमने के लिहाज से बेहतर रहता है. इस तरह अगर आप इस विंटर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन पांचों डेस्टिनेशंस में से अपनी पसंद के हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में ऑनलाइन सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी और लाखों के यूपीआई लेन-देन की जानकारी – राष्ट्रवाणी
- गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – राष्ट्रवाणी
- दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. – राष्ट्रवाणी
- मोदी सरकार कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: जीतन राम मांझी – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के मोहनपुर स्कूल की बाड़ी में खोदाई से मिली श्रीराम की प्रतिमा…गांव में श्रद्धा का माहौल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: चांपा में नान-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान कोरबा-चांपा के बीच तीन अतिरिक्त मेमू ट्रेनें चलाने की उठी मांग – राष्ट्रवाणी

