राष्ट्रवाणी: Freeze Fresh Green Peas At Home: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी मटर की भरमार हो जाती है. ताजी और मीठी हरी मटर से लोग कई तरह की सब्जियां और दूसरी डिश बनाते हैं. इस मौसम में घर की रसोई में मटर का इस्तेमाल भी काफी बढ़ जाता है. लेकिन जैसे-जैसे सर्दियां खत्म होने लगती हैं, बाजार में ताजी हरी मटर मिलना कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सर्दी खत्म होने के बाद भी कुछ समय तक ताजी मटर का स्वाद मिलता रहे, तो इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. हरी मटर को लंबे समय तक बचाकर रखने का आसान तरीका हरी मटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसे खरीदने के बाद सही तरीके से साफ करके फ्रीजर में रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले ताजी हरी मटर लें और उसके छिलके निकाल लें. मटर के दानों को एक बर्तन में डालकर पानी से अच्छी तरह धो लें. अब एक पैन या बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें. पानी में थोड़ा सा चीनी डालें और इसे अच्छी तरह घुलने दें. इसके बाद साफ की हुई हरी मटर पानी में डाल दें. मटर को करीब दो मिनट तक मध्यम से तेज आंच पर रखें. इसके बाद गैस बंद कर दें. उबालने के तुरंत बाद ठंडे पानी में डालें गैस बंद करने के बाद मटर को तुरंत छलनी में निकाल लें. इसके बाद इसे बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. अगर बर्फ उपलब्ध नहीं है तो सामान्य पानी में भी बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. मटर को तब तक पानी में रखें, जब तक वह पूरी तरह ठंडी न हो जाए. इसके बाद मटर को एक बार फिर छलनी में डालकर पानी निकाल दें. कोशिश करें कि मटर में ज्यादा पानी न रह जाए. पानी निकलने के बाद इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें. अब मटर को छोटे-छोटे पैकेट में भरें. इसके लिए जिप लॉक बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है. मटर भरने के बाद बैग की हवा अच्छी तरह निकालकर उसे बंद कर दें. ध्यान रखें कि बैग अच्छी तरह बंद हो और उसके अंदर ज्यादा हवा न रहे. इसके बाद इन पैकेट को फ्रीजर में रख दें. अगर जिप लॉक बैग नहीं है तो मटर को किसी एयरटाइट डिब्बे में भी रखा जा सकता है. हालांकि, छोटे बैग में मटर रखना ज्यादा सुविधाजनक रहता है, क्योंकि इससे फ्रीजर में कम जगह घिरती है और जरूरत के हिसाब से एक पैकेट निकालना आसान होता है. जब मन करे निकालें और बनाएं पसंदीदा डिश इस तरह स्टोर की गई मटर को जरूरत के हिसाब से फ्रीजर से निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आप मटर की सब्जी, पुलाव, पराठे या अपनी पसंद की दूसरी डिश बना सकते हैं. इस तरीके से सर्दियों में खरीदी गई ताजी मटर को बाद के लिए बचाकर रखा जा सकता है. मटर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान मटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए खरीदते समय भी ध्यान देना जरूरी है. कोशिश करें कि दाने ताजे और अच्छे हों. बहुत ज्यादा नरम या खराब दिखने वाली मटर को स्टोर न करें. जितनी ताजी मटर होगी, उसे स्टोर करने के बाद इस्तेमाल करना उतना ही अच्छा रहेगा. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में ऑनलाइन सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी और लाखों के यूपीआई लेन-देन की जानकारी – राष्ट्रवाणी
- गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – राष्ट्रवाणी
- दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. – राष्ट्रवाणी
- मोदी सरकार कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध: जीतन राम मांझी – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के मोहनपुर स्कूल की बाड़ी में खोदाई से मिली श्रीराम की प्रतिमा…गांव में श्रद्धा का माहौल – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: चांपा में नान-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान कोरबा-चांपा के बीच तीन अतिरिक्त मेमू ट्रेनें चलाने की उठी मांग – राष्ट्रवाणी

