राष्ट्रवाणी: शादियों में बदला वरमाला का अंदाज,51 ज्योत से होगी गंगा आरती,गूंजेंगे शंख Wedding Trends 2026: स्टेज पर काशी का गंगा घाट, 51 ज्योत और शंखनाद,जोधपुर की शादियों में दिखेगा अद्भुत नजाराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:19 ISTWedding Trends 2026: जोधपुर में इस वेडिंग सीजन शादियों में सनातन संस्कृति का अनूठा रंग देखने को मिलेगा. वरमाला के दौरान काशी के गंगा घाट की तर्ज पर 51 ज्योत से गंगा आरती होगी. शंखनाद, डमरू और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन जयमाला पहनाएंगे. वहीं, राम-सीता विवाह की थीम भी आकर्षण बनेगी. नवंबर-दिसंबर में शहर के करीब 70 स्थानों पर ऐसे आयोजन होंगे. जोधपुर. शादी समारोहों में अब सिर्फ भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फिल्मी अंदाज में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री ही आकर्षण का केंद्र नहीं रह गई है, बल्कि विवाह समारोहों में सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक भी तेजी से बढ़ रही है. खास तौर पर वरमाला के समय इसका अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है. अब शादी के स्टेज पर ही काशी के गंगा घाट की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन करवाया जा रहा है. शंखनाद, डमरू की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 ज्योत से आरती की जाती है. कई जगह जयमाला के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह जैसा भक्तिमय माहौल भी तैयार किया जा रहा है. नवंबर और दिसंबर के वेडिंग सीजन में शहर में करीब 70 स्थानों पर इस तरह के आयोजन होने जा रहे हैं. विवाह समारोहों में इस बार गंगा आरती की थीम खास आकर्षण बनी हुई है, इसके लिए शादी के स्टेज को काशी के गंगा घाट और पौराणिक स्वरूप में सजाया जा रहा है. स्टेज पर मंदिरों और घाटों जैसा वातावरण तैयार किया जाता है, पारंपरिक वेशभूषा में पंडित बड़े पीतल के दीप लेकर आरती करते हैं. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है और मेहमान भी इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनते हैं. 51 ज्योत से होगी आरती, गूंजेंगे शंख और डमरू इस विशेष आयोजन में 4 से 5 पंडित पारंपरिक लाल धोती और अंगवस्त्रम धारण कर गंगा आरती की तर्ज पर पूजा करते हैं, बड़े पीतल के दीपों में 51 ज्योत सजाई जाती हैं. शंखनाद, डमरू और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती का आयोजन किया जाता है. वहीं, कुछ आयोजनों में 11 पंडित एक साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर वरमाला की रस्म को धार्मिक स्वरूप दे रहे हैं. राम-सीता विवाह जैसा बनाया जा रहा माहौल शादियों में सनातनी परंपराओं को शामिल करने के लिए अब जयमाला के दौरान राम-सीता विवाह की झलक भी प्रस्तुत की जा रही है. पूरे स्टेज को पौराणिक थीम के अनुसार सजाया जाता है, धार्मिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच दूल्हा-दुल्हन वरमाला पहनाते हैं. इससे विवाह समारोह में आधुनिक सजावट के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. Advertisementनवंबर-दिसंबर में 70 स्थानों पर होंगे आयोजन शादी आयोजनों से जुड़े पं. नरेंद्र ताया कि नवंबर और दिसंबर में शहर में करीब 70 स्थानों पर गंगा आरती की थीम पर वरमाला के आयोजन होंगे. 50 से अधिक शादियों में जयमाला के समय 11 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे, इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं और कई आयोजनों की बुकिंग भी हो चुकी है. ऐसे में इस वेडिंग सीजन में शाही अंदाज के साथ सनातनी परंपराओं का रंग भी विवाह समारोहों में खास आकर्षण बनने जा रहा है.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jodhpur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 16:19 ISTऔर पढ़ें

